Android Go के साथ लॉन्च हुआ Asus ZenFone Live L1, जानें स्पेसिफिकेशन

ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी Asus ने एंड्रॉयड गो के साथ नया बजट स्मार्टफोन ZenFone Live L1 इंडोनेशिया में पेश किया है। इस फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 (गो एडिशन) के साथ फेस अनलॉक, ट्रिपल कार्ड स्लॉट (2 सिम+ मेमोरी कार्ड) और फुल व्यू डिस्प्ले है। इस फोन में गूगल मैप्स गो, गूगल गो, यूट्यूब गो जैसे कम साइज वाले ऐप प्री-इंस्टॉल्ड मिलेंगे। हालांकि इस आसूस ने जेनफोन लाइव एल1 की बाजार में उपलब्धी और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन इसकी कीमत 7,200 रुपये बताई जा रही है।
Asus ZenFone Live L1 की स्पेसिफिकेशन

आसूस के ZenFone Live L1 को वर्जन में पेश किया गया है। पहले वाले में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 मिलेगा जिसमें 2 जीबी रैम और एंड्रॉयड गो वाले वर्जन में 1 जीबी रैम मिलेगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम, 5.45 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।
वहींं फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 GPU दिया गया है। फोन में 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा 3000mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ और माइक्रो-USB दिया गया है।