Apple Watch Series 3 सेलुलर की प्री-बुकिंग भारत में शुरु, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 04 May 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
Apple Watch Series 3 cellular plus GPS pre-booking start in India from Jio and Airtel Websites
Apple Watch Series 3

    एप्पल वॉच सीरीज 3 की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। एप्पल के जीपीएस और सेलुलर वेरियंट  Apple Watch Series 3  जियो और एयरटेल की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। बता दें कि पिछले साल सितंबर में एप्पल वॉच सीरीज को आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन x के साथ लॉन्च किया गया था। एप्पल वॉच सीरीज 3 की शुरूआती कीमत भारत में 39,080 रुपये है।

    एप्पल के साथ जियो और एयरटेल की इस पार्टनरशिप के तहत वॉच को Jio.com, रिलायंस डिजिटल, जियो रिटेल स्टोर और एयरटेल की वेबसाइट से से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। वहीं इन सभी स्टोर्स से 11 मई से एप्पल वॉच सीरीज 3 खरीदा जा सकेगा। जियो की साइट पर रजिस्ट्रेशन से पहले कीमत दिख रही है लेकिन एयरटेल की वेबसाइट पर मोबाइल नंबर मांगा जा रहा है जिसके बाद ओटीपी को सबमिट करने के बाद ही कीमत का पता चलेगा।

    विज्ञापन

    जियो की साइट पर वॉच के 42mm मॉडल की शुरुआती कीमत 41,120 रुपये और 38mm मॉडल की शुरुआती कीमत 39,080 रुपये है। जियो ने कहा है कि वह एक दिन में डिलीवरी देगा। दोनों कंपनियों के ग्राहकों को एप्पल वॉच के लिए अलग से कोई रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। एक ही टैरिफ प्लान वॉच और फोन में काम करेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Apple वॉच सीरीज 3 सेलुलर खरीदने से पहले जान लें इसके 5 कमाल के फीचर्स

    गौरतलब इससे पहले एप्पल वॉच सीरीज 3 का सिर्फ GPS वाला वेरियंट भारत में उपलब्ध था। हालांकि GPS+ सेलुलर वेरियंट की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 32,380 रुपये के आसपास हो सकती है। एक बात गौर करने वाली है कि एप्पल वॉच सीरीज 3, 4जी और एलटीई नेटवर्क को ही सपोर्ट करेगा। ऐसे में 2जी नेटवर्क वाले यूजर्स इसे यूज नहीं कर पाएंगे।

    Apple Watch Series 3 के GPS + सेलुलर वेरियंट में eSIM इनबिल्ट होगा जिसकी मदद से आप 4जी कॉलिंग भी कर सकेंगे और इंटरनेट भी चला सकेंगे। यह वॉच पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। इसके अलावा इसमें सीरी का सपोर्ट भी दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें