3,000 रु. सस्ता हुआ Vivo का 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला यह फोन

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 Dec 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
Vivo V5S Price cut in India Rs 3000
Vivo V5s

    सेल्फी के शौकीनों के लिए वीवो के V5s फोन की कीमत में 3000 रुपये की कटौती हो गई है, हालांकि इस बारे में कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और ना ही अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर फोन की कीमत में कटौती दिख रही है। कीमत में कटौती की जानकारी मुंबई के मशहूर रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करके दी है।

    Vivo V5s की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Vivo V5s
    Vivo V5s

    इस फोन में 5.5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले, साथ में 2.5डी गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 10,000 रु. में 3GB रैम के साथ मिल रहे हैं ये 5 ब्रांडेड स्मार्टफोन

    इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, फ्लैश लाइट के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी कैमरे के साथ फेस ब्यूटी 6.0 भी है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, एनएफसी है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। कटौती के बाद इस फोन की कीमत 15,990 रुपये हो गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें