अपकमिंग फोन: VIVO V21 इसी महीने भारत मे होगा लॉन्च, मिलेगा 44MP का सेल्फी कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 17 Apr 2021 10:47 AM IST
सार

इस फोन में 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन होगा।

विज्ञापन
VIVO V21 COMING TO INDIA ON APRIL 27 WITH A 44MP SELFIE CAMERA
VIVO 21 - फोटो : social media

    विस्तार

    वीवो की वी सीरीज के नए फोन Vivo V21 की भारत में लॉन्चिंग की तैयारी हो गई है। Vivo V21 को भारत में 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बता दें कि Vivo V21 पिछले साल भारत में लॉन्च हुए Vivo Y20 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। भारत में लॉन्चिंग के साथ ही इस फोन को मलेशिया में भी लॉन्च किया जाएगा।

    Vivo V21 के फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन होगा। सेल्फी कैमरे के साथ आई ऑटो फोकस भी मिलेगा। फोन को 25,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    वीवो ने इससे पहले भी अपने कई स्मार्टफोन में आई ऑटो फोकस दिया है जो कि सब्जेक्ट के साथ मूव कर सकता है। ऐसे में सब्जेक्ट पर फोकस करने में परेशानी नहीं होती है। बता दें कि Vivo V20 Pro में भी 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था, हालांकि उसमें डुअल लेंस है और Vivo V21 में सिंगल लेंस मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo V21 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस मिलेगा जिसके साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। अन्य दो लेंस के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 मिलेगा। फोन में 8 जीबी तक रैम और कम-से-कम 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में 5जी का भी सपोर्ट मिलेगा। फोन के वनिला मॉडल को हाल ही में BIS की वेबसाइट पर देखा गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें