Vivo V19 4,500mAh की बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 07 Apr 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Vivo V19 Launched with  4500mAh battery know price and specifications
VIVO V19 - फोटो : yugatech / TWITTER

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) ने V सीरीज के बहुचर्चित स्मार्टफोन वी19 (Vivo V19) को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को लेटेस्ट वीवो वी19 में चार कैमरे, स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा कंपनी इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। हालांकि, कंपनी ने वीवो वी19 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। तो आइए जानते हैं वीवो वी19 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    वीवो ने इस स्मार्टफोन को स्लीक सिल्वर और Gleam ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा है, लेकिन अभी तक कीमत का एलान नहीं किया है। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी वीवो वी19 की कीमत 20 से 25 हजार रुपये के आसपास रखेगी।

    विज्ञापन

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। साथ ही यूजर्स को इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच 9.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीवो वी19 में क्वाड कैमरा सेटअप (4 कैमरे) है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में वाई-फाई, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को इस फोन में 4,500mAh की बैटरी मिली है, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें