Infinix NOTE 7 Series ने मार्केट में ली एंट्री, मिलेगा शानदार फीचर्स का सपोर्ट

स्मार्टफोन मेकर कंपनी इंफिनिक्स (Infinix) ने लेटेस्ट नोट 7 सीरीज पेश की है। इसमें इंफिनिक्स नोट 7 (Infinix Note 7) और नोट 7 लाइट (Infinix Note 7 Lite) स्मार्टफोन शामिल है। हालांकि, कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है, लेकिन दोनों को ऑफिशयल साइट पर लिस्ट किया गया है। वहीं, यूजर्स को दोनों स्मार्टफोन में दमदार बैटरी, प्रोसेसर और डिस्प्ले का सपोर्ट मिला है। तो आइए जानते हैं इंफिनिक्स नोट 7 सीरीज के बारे में विस्तार से...
इंफिनिक्स ने दोनों स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी जल्द नोट 7 और नोट 7 लाइट की कीमत का एलान करेगी।
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.95 इंच का एचडी+ इंफिनिटी ओ डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,640 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 एसओसी और 6 जीबी रैम + 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह डिवाइस एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कंपनी ने इस फोन में क्वाड कैमरा दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक लो लाइट सेंसर मौजूद है। लेकिन अब तक फ्रंट कैमरा की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को इस फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है।
कंपनी ने इस फोन में 6.6 इंच का एचडी+ इंफिनिटी ओ डिस्प्ले दिया है, जो पंचहोल कटआउट के साथ आता है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 एसओसी और 4 जीबी रैम + 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह डिवाइस एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कंपनी ने इस फोन में क्वाड कैमरा दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक लो लाइट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को इस फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है।
- Samsung Galaxy A21 की जानकारी हुई लीक, चार कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च
- Telefunken 32inch Review: 9,999 रुपये में Smart Tv, लेकिन क्या खरीदने लायक है?
- Coronavirus: Air Ok Technologies ने Apollo और Medanta को दिए 25,000 मास्क
- रिपोर्ट से हुआ खुलासा, एपल का लेटेस्ट iPhone 9 अब 15 अप्रैल को मार्केट में लेगा एंट्री