Vivo V17 भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा क्वाड कैमरा सेटअप और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही लेटेस्ट वी17 (Vivo V17) को भारत में लॉन्च करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वीवो वी17 स्मार्टफोन को दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक बाजार में उतारा जाएगा। आपको बता दें कि यह फोन कंपनी की फ्लैगशिप लाइन का तीसरा सबसे दमदार डिवाइस है। वीवो ने इस फोन को सबसे पहले रशिया में पेश किया था। इससे अलावा लोगों को भी कंपनी के वीवो वी17 प्रो और एस1 प्रो बहुत पसंद आए हैं। तो चलिए जानते हैं वीवो वी17 की कीमत और फीचर्स के बारे में...
कंपनी ने इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत रशिया में 22,990 रशियन रूबल (करीब 25,800 रुपये) रखी है। वहीं, ग्राहक इस फोन को क्लाउडी ब्लू और ब्लू फोग कलर विकल्प के साथ खरीद सकेंगे।
कंपनी ने इस फोन में 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफर्मेंस के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह फोन फनटच ओएस 9.2 और एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही कंपनी ने फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से वीवो ने इस फोन में ब्लूटूथ 5.0, डुअल 4जी, डुअल बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
- Honor V30 और Honor V30 Pro 5जी सपोर्ट के साथ हुए लॉन्च, बैक पैनल में मिलेंगे तीन कैमरे
- शाओमी Redmi K30 दिसंबर में होगा लॉन्च, यूजर्स को मिलेगा 5जी और पंचहोल डिस्प्ले का सपोर्ट
- Honor V30 और Honor V30 Pro आज होंगे लॉन्च, मिल सकते हैं कमाल के फीचर्स
- रविशंकर प्रसाद को मिला भारत में असेंबल हुआ iPhone XR, ट्विटर पर शेयर की तस्वीर