Vivo ला रही है अनोखा स्मार्टफोन, अपने आप बदल जाएगा फोन का रंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 05 Sep 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Vivo 2020 Latest Smartphone in India: Vivo Teases a Phone With automatic Colour Changing Back Panel
Vivo स्मार्टफोन - फोटो : weibo

    मोबाइल कंपनी Vivo ऐसा स्मार्टफोन लाने वाली है जिसके बैक पैनल का रंग अपने आप बदलता रहेगा। Vivo ने अपने इस अनोखे फोन का टीजर भी जारी किया है। Vivo के इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। इससे पहले वीवो की पैरेंट कंपनी BBK इलेक्ट्रॉनिक्स ने वनप्लस के इसी तरह के फोन का कॉन्सेप्ट फोन दिखाया था। वनप्लस के कॉन्सेप्ट फोन में भी इसी ग्लास का इस्तेममाल किया गया है।

    वीवो अपने फोन के बैक पैनल का रंग अपने बदलने के लिए इलेक्ट्रोक्रोमिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। फोन का रंग बदलने के लिए साइड बटन को दबाना होगा। फोन का रंग पर्ल व्हाइट से डीप ब्लू कलर तक बदलेगा।

    विज्ञापन

    वनप्लस का कॉन्सेप्ट सीईएस 2020 में दिखाया गया था और वीवो ने भी उसी फोन से प्रेरित होकर अपने फोन का टीजर जारी किया है। वनप्लस ने इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास का इस्तेमाल कैमरा सेटअप के साथ किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीवो द्वारा टीजर में फोन के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वीवो के इस फोन के एक दूसरे टीजर से पता चला है कि इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसके साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट भी मिलेगी। वीवो ने इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें