7 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा वीवो का यह नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 22 Jul 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Vivo S1 Set to Launch in India on 7th August, Everything We Know So Far
vivo s1 - फोटो : SoyaCincau.com

    जेड1 प्रो की लॉन्चिंग के एक महीने के अंदर वीवो भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन Vivo S1 पेश करने जा रही है। वीवो एस1 की लॉन्चिंग 7 अगस्त को होगी। Vivo S1 की लॉन्चिंग से पहले कंपनी टीजर भी जारी कर रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान भी Vivo S1 का प्रमोशन कर रही हैं। बता दें कि वीवो एस1 को इसी साल मार्च में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। Vivo S1 की खासियतों की बात करें तो HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

    Vivo S1 की संभावित कीमत

    कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत का खुलासा लॉन्चिंग इवेंट में ही होगा, लेकिन इंडोनेशिया बाजार की कीमत की बात करें तो Vivo S1 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत IDR 3,599,000 यानी करीब 17,800 रुपये है। इंडोनेशिया में इस फोन की बिक्री 23 जुलाई से होगी।

    विज्ञापन

    Vivo S1 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में फनटच ओएस 9 है जो कि एंड्रॉयड पाई 9.0 पर आधारित है। इसके अलावा इस फोन में 6.38 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो P65 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo S1 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का दिया गया है।

    Vivo S1 की बैटरी और कनेक्टिविटी

    इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/Aजीपीएस, माइक्रो यूएसबी और OTG का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें