144Hz रिफ्रेश रेट के साथ Vivo Pad 2 हुआ लॉन्च, इसमें है 10000mAh की बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Apr 2023 03:50 PM IST
सार

Vivo Pad 2 में एंड्रॉयड 13 आधारित OriginOS 13 है। इसमें 12.1 इंच की 2.8K रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10 कंटेंट का सपोर्ट मिलेगा और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। टैब में मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर मिलेगा।

विज्ञापन
Vivo Pad 2 Tablet launched With 12 Inch 144Hz LCD Display and 13 Megapixel Camera
Vivo Pad 2 - फोटो : Vivo

    विस्तार

    वीवो ने अपने टैबलेट Vivo Pad 2 को लॉन्च कर दिया है। Vivo Pad 2 को चीन में तीन कलर में पेश किया गया है और दो रैम व स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। Vivo Pad 2 में मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम है। Vivo Pad 2 में 2.8K रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन है। Vivo Pad 2 में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके साथ 44W की फास्ट चार्जिंग है।

    Vivo Pad 2 की कीमत

    Vivo Pad 2 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,499 चीनी युआन यानी करीब 29,800 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी वेरियंट की कीमत 3,399 युआन यानी करीब 40,600 रुपये है। टैब को क्लियर सी ब्लू, फार वे माउंटेन एश/ग्रे और नेबूला पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा। Vivo Pad 2 को वीवो चाइना की साइट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Vivo Pad 2 की स्पेसिफिकेशन

    Vivo Pad 2 में एंड्रॉयड 13 आधारित OriginOS 13 है। इसमें 12.1 इंच की 2.8K रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10 कंटेंट का सपोर्ट मिलेगा और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। टैब में मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर मिलेगा। टैब में ग्राफिक्स के लिए Mali-G710 10 कोर GPU, 12 जीबी तक LPDDR4X रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Pad 2 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए टैब में डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2 और USB Type-C पोर्ट है। इसमें 10,000mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W की फास्ट चार्जिंग

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें