वीवो नेक्स एस आज भारत में होगा लॉन्च, इसमें है पॉप अप कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 19 Jul 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Vivo Nex S set to launch in India for Today with In Display Fingerprint Sensor, Pop Up Camera
Vivo Nex S

    चाईनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन वीवो नेक्स एस को लॉन्च करेगी। वीवो नेक्स एस की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे होगी। इस फोन के खासियत की बात करें तो इसमें पॉप अप कैमरे दिया गया है यानि आमतौर पर आपको कैमरा दिखेगा नहीं। वीवो नेक्स एस की बिक्री भारत में अमेजॉन से होगी। कुछ दिन पहले फोन की कीमत का भी खुलासा हुआ है जिसके मुताबिक वीवो नेक्स एस की कीमत 48,990 रुपये होगी।

    बता दें कि पिछले महीने ही वीवो ने चीन में Vivo Nex S और Vivo Nex A दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें से वीवो नेक्स एस प्रीमियम मॉडल है जिसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    वहीं वीवो नेक्स एस और वीवो नेक्स ए दोनों स्मार्टफोन में पॉप अप कैमरा दिया गया है यानि सेल्फी कैमरा आपको नजर नहीं आएगा लेकिन फोटो क्लिक करते समय कैमरा फोन के सबसे ऊपरी हिस्से से निकलकर बाहर आएगा और फिर अंदर चला जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo Nex S में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रगैन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256GB व 128GB की स्टोरेज मिलेगी।

    फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX363 का होगा और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा, वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 4000mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी 2.0 और ओटीजी का सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें