बारिश में खरीद सकते हैं ये 9 वाटरप्रूफ स्मार्टफोन, 30 मिनट तक रह सकते हैं पानी में

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 18 Jul 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
9 waterproof smartphone for monsoon
9 waterproof smartphone for monsoon

    मानसून को ध्यान में रखकर आईपी67 अथवा आईपी68 रेटिंग वाला फोन खरीदना ही समझदारी है। बारिश की बूंदों का इस तरह के फोन पर कोई असर नहीं पड़ता है। इन दिनों आप बारिश में भीगने का मजा तो ले सकते हैं, लेकिन स्मार्टफोन को पानी से बचाना एक बड़ी समस्या है। कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स जो आईपी67 या आईपी68 रेटिंग के साथ आते हैं, वे पूरी तरह से डस्ट, डर्ट और वाटरप्रूफ हैं। आईपी67 रेटिंग का मतलब है कि आपका स्मार्टफोन एक मीटर तक गहरे पानी में 30 मिनट तक रहता है, तो भी कोई नुकसान नहीं होगा। वहीं, यदि आप आईपी68 रेटिंग वाला फोन इस्तेमाल करते हैं, तो 30 मिनट तक डेढ़ मीटर गहरे पानी में रहने पर भी फोन सुरक्षित रहेगा। यदि आप इस मौसम में स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो ये फोन आपके लिए बेहतर हो सकते हैं।

    iPhone X
    iPhone X

    आईफोन X -

    आईफोन X को एप्पल ने 10वीं एनिवर्सरी स्पेशल एडिशन के तौर पर लॉन्च किया। यह धूल व पानी से पूरी तरह सुरक्षित है। यह आईपी 67 रेटिंग के साथ आता है। इसमें ए11 बायोनिक चिप और 5.8 इंच सुपर रेटिना ओएलईडी डिस्प्ले है।

    Huawei P20 Pro
    Huawei P20 Pro

    हुवावे पी20 प्रो -

    यह आईपी67 रेटिंग वाला फोन है। कंपनी का दावा है कि यह एक मीटर तक गहरे पानी में भी खराब नहीं होगा। यह पूरी तरह से डस्ट प्रूफ भी है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिए गए तीन रियर कैमरे- जो 20 मेगापिक्सल मोनोक्रोम, 40 मेगापिक्सल आरजीबी और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस के साथ आते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें