डुअल रियर कैमरे के साथ नोकिया एक्स5 हुआ लॉन्च, फीचर्स व कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 18 Jul 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
Nokia X5 Launched in China With Display Notch, Dual Rear Cameras, Price, Specifications
nokia x5

    एचएमडी ग्लोबल ने आखिरकार चीन में अपना नया बजट स्मार्टफोन नोकिया एक्स5 (Nokia X5) लॉन्च कर दिया है। नोकिया 5एक्स में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप और नॉच वाली डिस्प्ले मिलेगी। बता दें नोकिया एक्स5 नोकिया की एक्स सीरीज का दूसरा फोन है। इससे पहले कंपनी ने नोकिया एक्स6 को लॉन्च किया है।

    नोकिया एक्स5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    नोकिया एक्स5 की कीमत की बात करें तो यह फोन दो वेरियंट में मिलेगा। पहला वेरियंट 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला होगा और दूसरा वेरियंट 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। दोनों वेरियंट की कीमत क्रमशः CNY 999 यानि करीब 9,999 रुपये और CNY 1,399 यानि करीब 13,999 रुपये है। फोन की बिक्री चीन में 19 जुलाई से होगी, हालांकि भारत में इस फोन के लॉन्च होने की कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट, पॉलीकार्बोनेट बॉडी, फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.86 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, 2.5 डी ग्लास प्रोटेक्शन और मीडियाटेक का हीलियो पी60 ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 256 जीबी तक बढ़ाई जाने वाली मेमोरी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नोकिया एक्स5 के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट, पोट्रेट मोड, एचडीआर मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 3060mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए सी टाईप पोर्ट, 3.5एम का हेडफोन जैक, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई और एफएम रेडियो है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें