128GB स्टोरेज और 5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y20G भारत में लॉन्च

वीवो इंडिया ने वाय सीरीज के तहत अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y20G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Vivo Y20G को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। इसका मुकबला रेडमी नोट 9 प्रो, सैमसंग गैलेक्सी एम31 जैसे स्मार्टफोन से होगा। Vivo Y20G को दो कलर वेरियंट ऑब्सडियन ब्लैक और प्योरिस्ट ब्लू में पेश किया गया है।
Vivo Y20G की कीमत
वीवो के इस नए फोन की कीमत 14,990 रुपये है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट, अमेजन, पेटीएम, टाटाक्लिक, रिटेल स्टोर और वीवो के ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है।
Vivo Y20G की स्पेसिफिकेशन
वीवो के इस फोन में 6.51 इंच की हालो फुलव्यू एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720 है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। बता दें कि यह एक गेमिंग प्रोसेसर है। रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
ये भी पढ़ें: Vivo Y31s बजट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा 5G का सपोर्ट
Vivo Y20G का कैमरा
वीवो के इस फोन में एमआई ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन के कैमर के साथ ऑटो फोकस भी है। सेल्फी के लिए वीवो ने अपने इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
Vivo Y20G की बैटरी और कनेक्टिविटी
वीवो के इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 18वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, 4जी, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट है।
- मेड इन इंडिया Hike मैसेजिंग एप हुआ बंद, WhatsApp की टक्कर में 2019 में हुआ था लॉन्च
- Ambrane ने वॉयस असिस्टेंट के साथ लॉन्च किए दो ईयरबड्स NeoBuds 11, NeoBuds 22
- Realme C12 का 4GB रैम मॉडल भारत में लॉन्च, कीमत 9,999 रुपये
- Samsung Galaxy M02s की पहली सेल आज, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ मिलेगी 5000mAh की बैटरी