मेड इन इंडिया Hike मैसेजिंग एप हुआ बंद, WhatsApp की टक्कर में 2019 में हुआ था लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Jan 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
Hike Messenger App Shut Down News: Hike Messenger shut down removed from play store
hike app: hike messenger - फोटो : अमर उजाला

    सोशल मीडिया पर भले ही भारतीय यूजर्स मेड इन इंडिया सोशल मीडिया की मांग जोर-शोर से करते हैं लेकिन हकीकत में वे मेड इन इंडिया एप को इस्तेमाल करना ही नहीं चाहते। इसका ताजा प्रमाण Hike का Sticker Chat app है जो महज दो साल के अंदर बंद हो गया है। इसकी पुष्टि एप के को-फाउंडर और सीईओ केविन भारती मित्तल (Kavin Bharti Mittal) ने ट्वीट करके की है। Hike Sticker Chat एप को हाइक एप के नाम से भी जाना जाता है।

    कुछ दिन पहले ही मित्तल ने अपने ट्वीट में कहा था कि Hike एप को जनवरी 2021 में बंद कर जाएगा, हालांकि HikeMoji और हाइक की अन्य सेवाएं जारी रहेंगी। शुरुआती दौर पर Hike को लाखों लोग इस्तेमाल कर रहे थे और औसतन प्रत्येक यूजर एप पर 35 मिनट समय दे रहा था, लेकिन एप कंपनी की उम्मीदों के मुताबिक सफल नहीं हो पाया।

    विज्ञापन

    भारतीय मैसेजिंग एप हाइक को एप स्टोर से हटा दिया गया है। इसकी लॉन्चिंग में भारत में व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए हुई थी। इसमें जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप ने भी फंडिंग की थी। इसके अलावा चीन के वीचैट ऑपरेटर टेनसेंट होल्डिंग्स ने भी हाइक में पैसे लगाए थे। हाइक एप की शुरुआत भारती एयरटेल के प्रमोटर सुनील भारती मित्तल के बेटे केविन भारती मित्तल ने की थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि यूजर्स का डाटा एप में सुरक्षित है। वे चाहें तो डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि HikeMoji अपने दो नए एप्स Vibe और Rush के साथ उपलब्ध रहेगा। बता दें कि Rush एक गेम एप है जिसपर आप कैरम और लूडो जैसे गेम ऑनलाइन खेल सकते हैं।

    2019 में लॉन्च हुआ था Hike Sticker Chat

    Hike Sticker Chat एप को कंपनी हाईक ने अप्रैल 2019 में लॉन्च किया था। हाईक स्टीकर चैट एप में 40 भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक स्टीकर्स थे। दिसंबर 2019 में इस एप के साप्ताहिक एक्टिव यूजर्स की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई थी। बता दें कि हाईक एप को ही Hike Sticker Chat एप के नाम से जाना जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें