Ambrane ने वॉयस असिस्टेंट के साथ लॉन्च किए दो ईयरबड्स NeoBuds 11, NeoBuds 22

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Jan 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
Ambrane NeoBuds 11 and NeoBuds 22 TWS earbuds with long battery life launched in India
Ambrane NeoBuds 11 and NeoBuds 22 TWS - फोटो : अमर उजाला

    घरेलू कंपनी एंब्रेन (Ambrane) ने अपने दो नए वायरेल ईयरबड्स Ambrane NeoBuds 11 और NeoBuds 22 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इनमें से Ambrane NeoBuds 11 एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन के साथ आता है। इसकी बैटरी को लेकर 12 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। वहीं Ambrane NeoBuds 22 की बैटरी लाइफ 22 घंटे की है।

    दोनों ईयरबड्स में गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का सपोर्ट दिया गया है। दोनों ईयरबड्स के दाम 2,499 रुपये रखे गए हैं। इन प्रॉडक्ट्स को तमाम रिटेल स्टोर के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। ये प्रॉडक्ट्स 365 दिन की वारंटी के साथ आते हैं।

    विज्ञापन

    एंब्रेन नियोबड्स 11 में कनेक्टिविटी के लिए लेटेस्ट ब्लूटूथ वर्जन 5.0 दिया गया है। इसका चार्जिंग केस एलईडी डिजिटल डिस्प्ले के साथ मिलता है, जो केस और ईयरबड्स में बैटरी लेवल की जानकारी नंबरों में यूजर्स को लगातार देता रहता है। ये ईयरबड्स 4 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम और चार्जिंग केस के साथ 12 घंटे का प्लेबैक टाइम देते हैं। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ईयरबड्स IPX4 स्वेटप्रूफ क्वॉलिटी से लैस है, जिससे यह पानी के छीटों और पसीने से खराब नहीं होगा। इसमें मौजूद एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (एएनसी) फीचर आसपास के माहौल की आवाज को यूजर्स के कानों तक नहीं पहुंचने देता। ये ईयरबड्स टचपैड कंट्रोल के साथ बनाए गए हैं। प्रत्येक ईयरबड्स में 40mAh की बैटरी है और केस में 300mAh की बैटरी दी गई है।

    नियोबड्स 22 की बात करें तो इसमें भी लेटेस्ट 5.0 ब्लूटूथ वर्जन मल्टी फंक्शनल बटन और वॉयस एसिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ चार घंटे के प्लेइंग टाइम समेत चार्जिंग केस के साथ 14 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसे महज डेढ़ घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। प्रत्येक ईयरबड्स में 40mAh की बैटरी है और केस में 400mAh की बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें