vivo की 20 हजार की सेगमेंट में नई एंट्री, vivo Y73 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च
vivo Y73 में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित FunTouch OS 11.1 दिया गया है।

विस्तार
वीवो इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन vivo Y73 को भारत में लॉन्च कर दिया है। vivo Y73 कंपनी की वाय सीरीज का नया स्मार्टफोन है जिसे 20,000 रुपये की सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। vivo Y73 को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, हालांकि स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में 3 जीबी का एक्स्ट्रा रैम भी मिल रहा है जिसकी मदद से आप एक साथ 20 एप्स को बिना ग्लिच ऑपरेट कर सकेंगे।
vivo Y73 की कीमत
भारतीय बाजार में vivo Y73 की कीमत 20,990 रुपये रखी गई है। इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को डायमंड फ्लेयर और रोमान ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री वीवो के ऑनलाइन स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम आदि स्टोर से शुरू हो गई है। बता दें कि vivo Y73 के लिए वीवो ने बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
vivo Y73 की स्पेसिफिकेशन
vivo Y73 में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित FunTouch OS 11.1 दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम भी है।
vivo Y73 का कैमरा
वीवो के इस नए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का बोकेह और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। रियर कैमरे से आप 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। कैमरे के साथ ऑटो आईफोकस, अल्ट्रा स्टेबल वीडियो, सुपर मैक्रो, मल्टी स्टाइल पोट्रेट जैसे मोड्स मिलेंगे।
vivo Y73 की बैटरी
बैटरी की बात करें तो वीवो ने इस फोन में 4000mAh की बैटरी है जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।