VingaJoy ने भारत में लॉन्च किया 20000mAh का पावरबैंक, कीमत 2999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Jan 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
VingaJoy POWER BOOSTER VB 005 Power bank launched with a capacity of 20000MAh
VingaJoy POWER Booster - फोटो : amarujala

    घरेलू कंपनी VingaJoy ने लोगों की जरूरतों और बाजार की मांग को देखते हुए 20,000एमएएच का पावरबैंक लॉन्च किया है। VingaJoy के इस पावरबैंक का नाम VingaJoy POWER BOOSTER VB-005 है। इस पावरबैंक पॉलीमर बैटरीदी गई है। इस पावरबैंक की कीमत 2,999 रुपये है।

    VingaJoy POWER Booster पावरबैंक में डुअल इनपुट पोर्ट्स और डुअल यूएसबी पोर्ट है। इनमें से एक टाइप-सी और दूसरा माइक्रो यूएसबी है। पावरबैंक के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि यह पावरबैंक गर्म नहीं होगा।

    विज्ञापन

    इस पावरबैंक से टैबलेट, कैमरा, हेडफोन, मोबाइल और सभी टाइप-सी सपोर्ट वाली डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। इसमें पावर ऑन-ऑफ बटन भी है। इस पावरबैंक में सेफ्टी के लिए 9 लेयर्स दिए गए हैं। इस पावरबैंक की बिक्री तमाम रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है। बता दें कि VingaJoy एक भारतीय कंपनी है जिसका हेडक्वॉटर दिल्ली में है। VingaJoy हेडफोन, चार्जर, डिस्प्ले प्रोटेक्टर और पावरबैंक समेत 125 से अधिक प्रोडक्ट का प्रोडक्शन और मार्केटिंग करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर कॉलर नेकबैंड पेश CL- 40 पेश किया है। VingaJoy CL- 40 नेकबैंड को लेकर हाई क्वालिटी ऑडियो और लंबी बैटरी का दावा किया गया है। VingaJoy CL- 40 की कीमत 2,499 रुपये है और इसे रेड, ब्लू, ब्लैक, सिल्वर और रोज गोल्ड कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

    VingaJoy CL- 40 के बड्स में मैग्नेट हैं। इसके अलावा इसमें प्ले/पॉज और रिसीव/रिजेक्ट के लिए बटन भी दिए गए हैं। इस नेकबैंड में ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है जिसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर है। इसमें एचडी साउंड मिलेगा।

    कंपनी ने VingaJoy CL- 40 के साथ म्यूजिक प्लेबैक को लेकर 15 घंटे का दावा किया है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। कॉलिंग के लिए इस नेकबैंड में माइक्रोफोन दिया गया है। इसमें एपल सिरी और गूगल वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें