Videocon ने लॉन्च किया Metal Pro 2 स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

वीडियोकॉन ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मेटल प्रो 2 लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत मौजूदा बाजार को ध्यान में रखकर तय की गई है। फोन की कीमत 6,999 रुपये है। फोन का लुक काफी प्रिमियम दिया गया है और फोन की बॉडी मेटल की है। फोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ेंः कूलपैड कूल प्ले 6 हुआ लॉन्च, यह है भारत का सबसे सस्ता 6GB रैम वाला स्मार्टफोन
वीडियोकॉन मेटल प्रो 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

मेटल प्रो 2 में 5 इंच की डिस्प्ले, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड नूगट 7.0, 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट, 1.2GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT67737 प्रोसेसर और 2000 एमएएच की बैटरी है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 3.2 का फ्रंट कैमरा है। फोन के साथ 100 दिन की फ्री रिप्लेसमेंट वारंटी दी जा रही है। फोन की बिक्री इस महीने के आखिरी तक रिटेल स्टोर से शुरू होगी।
फोन के लॉन्चिंग के मौके पर वीडियोकॉन के सीईओ अक्षय धूत ने कहा, 'वीडियोकॉन हमेशा से अपने यूजर्स के लिए कुछ नया लाने की कोशिश करता है और इस बार हमने मेटल प्रो 2 पेश किया है। मेटल प्रो 2 स्लिम और स्टनिंग स्मार्टफोन है जिसे यूजर्स की जरूरतों को ध्यान ममें रखते हुए तैयार किया गया है।'