गूगल मोबाइल सर्च में आया नया फीचर, वीडियो सर्चिंग होगी मजेदार

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Aug 2017 04:06 PM IST
Google launched Video Preview feature for android Mobile Search
Google video previews to mobile search

    गूगल ने मोबाइल सर्च के लिए नया फीचर रिलीज किया है। नए फीचर के बाद यूजर्स वीडियो कंटेंट का 6 सेकेंड का प्रीव्यू देख सकेंगे। यह फीचर गूगल क्रोम और गूगल ऐप के लिए रिलीज हुआ है। फिलहाल यह फीचर केवल एंड्रॉयड यूजर्स को मिल रहा है।

    ये भी पढ़ेंः शाओमी का एक और दमदार फोन रेडमी नोट 5A आज लॉन्च होगा

    रिपोर्ट के मुताबिक गूगल का यह फीचर डिफॉल्ट रूप से वाई-फाई कनेक्शन पर दिखेगा, हालांकि अगर आप इस मोबाइल नेटवर्क पर भी देखना चाहते हैं तो गूगल क्रोम में या ऐप में सेटिंग कर सकते हैं।

    वहीं यह फीचर फिलहाल इंग्लिश वीडियो कंटेंट के लिए ही है, हालांकि बाकी अन्य भाषाओं के लिए इसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इस वीडियो प्रीव्यू फीचर से यूजर्स को फायदा होगा कि वह जो वीडियो देखने वाला है उसमें किस प्रकार के कंटेंट हैं और वीडियो की क्वालिटी कैसी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें