जल्द बाजार में एंट्री लेने वाले हैं ये शानदार स्मार्टफोन, दमदार फीचर्स का मिलेगा सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 26 Apr 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
upcoming mobiles including xiaomi lg and samsung know expected price and specifications
smartphone - फोटो : social media

    इस समय ग्लोबल बाजार में स्मार्टफोन को लेकर प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। लगभग सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं, जिनमें यूजर्स को जंबो बैटरी के साथ-साथ पावरफुल प्रोसेसर और 8 जीबी रैम तक का सपोर्ट मिला है। हाल ही में वीवो ने वाय50 स्मार्टफोन और हुवावे ने नोवा 7 सीरीज को लॉन्च किया था। तो आज हम आपको कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जो आने वाले दिनों में बाजार में दस्तक देने वाले हैं। आइए इन स्मार्टफोन पर डालते हैं एक नजर...

    एलजी वैलवेट स्मार्टफोन

    एलजी अपने खास फ्लैगशिप स्मार्टफोन वैलवेट को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस स्मार्टफोन से 7 मई को पर्दा उठाएगी। कंपनी ने हाल ही में इस स्मार्टफोन को लेकर कई टीजर जारी किए थे, जिनसे इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। टीजर के मुताबिक, यूजर्स को इस सीरीज के स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसके सेंसर्स एक सीध में होंगे। लेकिन अब तक इस फोन के सेंसर्स और अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली हैं। वहीं, एलजी वैलवेट स्मार्टफोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रेडमी के30आई स्मार्टफोन

    चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के30 सीरीज के एक और लेटेस्ट स्मार्टफोन के30आई को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इस फोन को लेकर हाल ही में कई जानकारियां सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक, यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद होगा। हालांकि, अब तक अन्य सेंसर्स की जानकारी नहीं मिली हैं। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट प्रोसेसर और 5जी नेटवर्क का सपोर्ट दे सकती है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    शाओमी एमआई 10 यूथ एडिशन

    शाओमी यूवाओं को ध्यान में रखकर एमआई 10 लाइट स्मार्टफोन को चीन में यूथ एडिशन के नाम से लॉन्च करने वाली है। हाल ही एक चीनी टेक साइट वीबो की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिससे लॉन्चिंग तारीख की जानकारी मिली थी। चीनी टेक साइट वीबो के मुताबिक, कंपनी एमआई 10 यूथ एडिशन स्मार्टफोन को 27 अप्रैल के दिन लॉन्च करेगी। इसके अलावा एमआईयूआई 12 ऑपरेटिंग सिस्टम को भी लॉन्च किया जाएगा। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को 4,160 एमएएच की बैटरी, दमदार प्रोसेसर और 6.1 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें