2023 में एपल के ये 5 प्रोडक्ट मचा सकते हैं धमाल, आईफोन के अलावा हैं कई अन्य गैजेट
अपकमिंग साल 2023 में भी एपल से ही इसी तरह की उम्मीद है। साल 2023 एपल के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस बार नए आईफोन के अलावा भी कई अन्य प्रोडक्ट लॉन्च होने वाले हैं। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

विस्तार
हर साल एपल के प्रोडक्ट दुनिया को हैरान करते हैं और पूरे साल तमाम कंपनियां एपल के प्रोडक्ट को कॉपी करते हैं। अपकमिंग साल 2023 में भी एपल से ही इसी तरह की उम्मीद है। साल 2023 एपल के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस बार नए आईफोन के अलावा भी कई अन्य प्रोडक्ट लॉन्च होने वाले हैं। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
1. AR/VR Headset
एआर-वीआर हेडसेट पर एपल लंबे समय से काम कर रहा है। इस साल सामने आईं रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा सकता है कि एपल का यह बहुप्रतिक्षित प्रोडक्ट नए साल 2023 में लॉन्च होगा। कहा जा रहा है कि नए साल की शुरुआत में ही एपल इसके लिए इवेंट आयोजित करेगा।
2. Mac Pro
Mac Pro कंपनी का इकलौता प्रोडक्ट है जिसे अभी तक M-series चिप के साथ लॉन्च नहीं किया गया है। नए साल में मैक प्रो को एपल के लिए सिलिकॉन चिप के साथ पेश किया जा सकता है। नए मैक प्रो में नई डिजाइन का चेसिस भी मिल सकता है। एपल का नया मैक प्रो M2 Ultra चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा इसमें अधिक रैम की सुविधा भी मिल सकती है।
- Airtel के रोज 3GB डाटा वाले सभी प्री-पेड प्लान, Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री
- Twitter Update: जनवरी 2023 में एलन मस्क देंगे बड़ा तोहफा, ट्विटर में आएगा यह बेहद ही खास फीचर
- ChatGPT Explained: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग और चैटजीपीटी, क्या खत्म हो जाएगी अब गूगल की प्रासंगिकता?
- Year End 2022: गूगल ने इस साल लॉन्च किए 22 प्रोडक्ट और सर्विसेज, आप क्या-क्या जानते हैं?