एक ऐसा Made in India Tab जिसका सपना अधूरा ही रह गया, 1130 रुपये में हुआ था लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Feb 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
union budget 2021 Made in India tab Aakash tablet remains my unfulfilled dream Kapil Sibal
made in india AAkash tab - फोटो : amarujala

    जब भी मेड इन इंडिया प्रोडक्ट की बात होती है तो लोगों की जेहन में पहला ख्याल सस्ते प्रोडक्ट का आता है। आज देश का आम बजट 2021 पेश हो रहा है। भारत के आम बजट के इतिहास का यह पहला बजट है जो पूरी तरह से पेपरलेस है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहली बार मेड इन इंडिया टैबलेट पर बजट पेश कर रही हैं। इस टैबलेट को लेकर चर्चा यह है कि यह Apple iPad है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

    मेड इन इंडिया टैबलेट को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल से लेकर सैमसंग तक के टैबलेट फिलहाल भारत में तैयार नहीं होते हैं। Lenovo ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह भारत में अपने टैबलेट का प्रोडक्शन शुरू करेगी, वहीं एपल को लेकर भी खबर है कि वह आईपैड के प्रोडक्शन को चीन से हटाकर भारत लाने की तैयारी कर रही है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: भारत में शुरू हुआ Apple iPhone 11 का निर्माण, अब कुल छह मॉडल मेड इन इंडिया

    Aakash Tablet जो सपना रह गया

    Aakash को लेकर लोगों की उम्मीदें थी कि यह पहला मेड इन इंडिया टैबलेट होगा जो हर भारतीय हाथों में होगा। Aakash टैबलेट को कनाडा की कंपनी डाटाविंड ने पेश किया था। कंपनी ने पहला टैबलेट 2011 में सब्सिडी के साथ 1,130 रुपये में लॉन्च किया था। आकाश टैबलेट दुनिया का सबसे सस्ता एंड्रॉयड टैबलेट था, लेकिन 2019 में कंपनी ने टैबलेट बनाना बंद कर दिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मेरा अधूर सपना 'आकाश टैबलेट': कपिल सिब्बल

    2013 में दूरसंचार मंत्री रहे कपिल सिब्बल ने आकाश टैबलेट को अपना सपना कहा था। दिसंबर 2013 में अपने एक बयान में सिब्बल ने कहा था कि कम कीमत में आकाश टैबलेट का मेरा सपना अधूरा रह गया। सिब्बल ने ई-समावेशी परियोजना कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर ये बाते कही थीं। सिब्बल ने कहा था कि कुछ विभागों ने आकाश टैबलेट को एक मुकाम तक पहुंचाने में उनका सहयोग नहीं किया था।

    कपिल सिबब्ल जब (2011) मानव संसाधन विकास मंत्री थे तब उन्होंने कहा था कि आकाश टैबलेट का मकसद छात्रों को सब्सिडी दरों पर कंप्यूटर उपकरण मुहैया कराना था, जिससे वे शिक्षा के उद्देश्य से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकें। कनाडा की कंपनी डाटाविंड को 'आकाश' टैबलेट के पहले और दूसरे संस्करण के उत्पादन का मौका मिला था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें