UBON SP 40 Review: सोलर पैनल से चार्ज होने वाला FM रेडियो और टॉर्च से लैस एक कॉम्पैक्ट स्पीकर
UBON SP 40 को ऐसे लोगों के लिए पेश किया गया है जिन्हें एक स्पीकर के साथ टॉर्च, एक इमरजेंसी लाइट और एफएम रेडियो की भी जरूरत है। फ्रीक्वेंसी की कमी होने के कारण हम एफएम रेडियो इस्तेमाल करने में असफल रहे, लेकिन मेमोरी कार्ड, यूएसबी और ब्लूटूथ के जरिए हमने स्पीकर को प्ले किया।

विस्तार
घरेलू गैजेट एक्सेसरी एवं कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड यूबॉन ने हाल ही में एसपी-40 स्पीकर को पेश किया है जो सोलर चार्जिंग पैनल के साथ यूएसबी चार्जिंग, डुअल टॉर्च, कलर बटन, एफएम रेडियो, मेमोरी कार्ड और हाई-क्वालिटी साउंड जैसे फीचर्स से लैस है। इस स्पीकर को विभिन्न कनेक्टिविटी विकल्पों यूएसबी पोर्ट, माइक्रो टीएफ/एसडी कार्ड पावर्ड ट्रू वायरलेस स्पीकर (टीडब्ल्यूएस) के साथ पेश किया गया है। इस स्पीकर की खासियतों में सोलर पैनल, टॉर्च, लाइट और मल्टी यूजेज है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह स्पीकर?

UBON SP 40 Review: स्पेसिफिकेशन और कीमत
यह नया स्पीकर वायरलेस वी5.0 के जरिए कनेक्ट होता है। इसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर है। यह स्पीकर 1200 एमएएच बैटरी के सपोर्ट के साथ आता है। इसमें एमएम रेडियो भी दिया गया है। ऐसे में आप अपने पसंदीदा एफएम चैनल का भी आनंद ले सकते हैं। इस स्पीकर की क्षमता 12W है। यूबॉन के इस स्पीकर की कीमत 2,499 रुपये है, हालांकि अमेजन पर इसे 999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इससे पहले इसी साल मार्च में यूबॉन ने भारत का पहला सोलर पावर ब्लूटूथ स्पीकर UBON SP-115X पेश किया है और UBON SP 40 दूसरा सोलर पावर वाला स्पीकर है।

UBON SP 40 Review: डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो इसकी डिजाइन आइडियल है। इसे ब्लू, ब्लैक और रेड कलर में खरीदा जा सकता है। बैक पैनल पर एलईडी लाइट पैनल और लेफ्ट में टॉर्च है, जबकि फ्रंट में कंपनी का लोगो और ऊपर सोलर पैनल और उसके बगल में रेडियो एंटीना है। स्पीकर के राइट में सभी तरह के बटन दिए गए हैं। बैक पैनल पर ही यूएसबी पोर्ट, मेमोरी कार्ड स्लॉट, टॉर्च/लाइट बटन और पावर ऑन/ऑफ बटन दिए गए हैं। बॉडी प्लास्टिक की है और इसके साथ एक हैंगर भी मिलता है। फ्रंट में मेटल का ग्रिल है। कुल मिलाकर डिजाइन अच्छी है और यदि आप इसे अपने घर में किसी जगह पर रखते हैं तो घर के डिजाइन की खूबसूरती में कोई कमी नहीं आएगी।

UBON SP 40 Review: परफॉर्मेंस
अब जहां तक परफॉर्मेंस की बात हैं तो यह एक 12वॉट का स्पीकर है, हालांकि ड्राइवर के साइज के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। सामान्य वैल्यूम पर स्पीकर की आवाज अच्छी है। बेस थोड़ा कम है, लेकिन जेनरल इस्तेमाल के लिए ठीक है। 80 फीसदी से अधिक वॉल्यूम होने पर आवाज थोड़ी खराब हो जाती है।

दरअसल यह स्पीकर सिर्फ एक स्पीकर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नहीं पेश किया गया है, बल्कि UBON SP 40 को ऐसे लोगों के लिए पेश किया गया है जिन्हें एक स्पीकर के साथ टॉर्च, एक इमरजेंसी लाइट और एफएम रेडियो की भी जरूरत है। फ्रीक्वेंसी की कमी होने के कारण हम एफएम रेडियो इस्तेमाल करने में असफल रहे, लेकिन मेमोरी कार्ड, यूएसबी और ब्लूटूथ के जरिए हमने स्पीकर को प्ले किया।

UBON SP 40 Review: बैटरी लाइफ
जहां तक बैटरी लाइफ का सवाल है तो इसकी बैटरी लाइफ आराम से 4 घंटे की है, लेकिन यदि आपके कमरे में थोड़ी रौशनी आती है तो आपको शायद ही इस स्पीकर को चार्ज करने की जरूरत पड़े, क्योंकि इसके साथ दिया गया सोलर पैनल सूर्य की रौशनी से ही स्पीकर को चार्ज कर देता है। आपको कड़ी धूप में इसेरखने की जरूरत नहीं है, हालांकि आप माइक्रो यूएसबी पोर्ट के जरिए भी स्पीकर को चार्ज कर सकते हैं। तो कुल मिलाकर यह है कि UBON SP 40 एक मल्टी पर्पज वायरलेस स्पीकर है और 999 रुपये में इतने फीचर्स के साथ यह एक खराब सौदा नहीं कहा जाएगा।

- Samsung Galaxy A22 5G Review: सैमसंग का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन जो खूबसूरत भी है
- itel G4334IE 4K Android TV: 30999 रुपये में क्या पैसा वसूल है 43 इंच का यह एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी?
- Dizo GoPods D Review: कम कीमत में बढ़िया ईयरबड्स
- Vivo Y73 Review: 20 हजार की रेंज में अच्छे कैमरे वाला एक पावरपैक स्मार्टफोन