UBON ने भारत में लांच किया ब्लूटूथ टावर स्पीकर, जानें खासियत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 15 Dec 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
UBON launches its first tower speaker TW 9095 in India, Know price and specifications
UBON tower speaker TW-9095

    यदि आपको अपने घर या पार्टी के लिए किसी स्पीकर की जरूरत है तो आपके लिए UBON ने नया ब्लूटूथ टावर स्पीकर TW-9095 लांच कर दिया है। इस स्पीकर में ब्लूटूथ का सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है। इस स्पीकर का आउटपुट 10000 PMPO (पीक मैक्सिमम पावर आउटपुट) है। इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट के अलावा प्रमुख ई-कॉमर्स साइट से हो रही है।

    ये भी पढ़ेंः दो डिस्प्ले का साथ लांच हुआ Vivo Nex का नया वेरियंट, कीमत व फीचर्स

    यूबॉन टावर स्पीकर की खासियतों की बात करें तो इसका लुक आकर्षक है। इस स्पीकर में 4Ohm का सब-वूफर दिया गया है। इसके अलावा इसके बीच वाले स्पीकर में 6.5 इंच का वूफर इनबिल्ट है। इस स्पीकर को एंड्रॉयड और ऐप्पल डिवाइस के जरिए प्ले किया जा सकता है। यह स्पीकर ब्लूटूथ के 2.1 और इससे ऊपर के सभी वर्जन को सपोर्ट करता है। इसमें मल्टीकलर डिस्को लाइट भी दी गई है।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने भारत में अपना पहला सोलर पावरबैंक लांच कर किया है। यूबॉन के इस सोलर पावरबैंक का नाम SL-6067 है और इसकी कीमत 1,299 रुपये है। यह पावरबैंक ब्लैक और व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। इस सोलर पावरबैंक को फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जैसी वेबसाइट्स से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस सोलर पावरबैंक की खासियतों की बात करें तो इसमें 6000 एमएएच की लिथियम की बैटरी है। साथ ही इसमें एक सोलर पैनल भी दिया गया है जिसकी मदद से बैटरी चार्ज होगी। हालांकि इसमें एक ही यूएसबी पोर्ट दिया गया है यानि एक बार में आप एक ही मोबाइल चार्ज कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें