दो डिस्प्ले का साथ लांच हुआ Vivo Nex का नया वेरियंट, कीमत व फीचर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 15 Dec 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Vivo Nex Dual Display Edition Launched in China, Know price and specifications
Vivo Nex Dual Display Edition

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने घरेलू बाजार में अपना नया स्मार्टफोन वीवो नेक्स (Vivo Nex) लांच किया है। Vivo Nex के साथ कंपनी ने नया प्रयोग करते हुए दो डिस्प्ले दिया है। वीवो नेक्स में एक डिस्प्ले फ्रंट में है और दूसरा पीछे है। इसके अलावा इस फोन में तीन रियर कैमरा दिया गया है। तो आइए इस फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Vivo Nex Dual Display Edition
    Vivo Nex Dual Display Edition

    Vivo Nex डुअल डिस्प्ले एडिशन की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 पर आधारित Funtouch ओएस 4.5 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.39 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले में एमोलेड पैनल दिया गया है। वहीं बैक पैनल पर भी 5.49 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 10 जीबी रैम व 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    Vivo Nex Dual Display Edition
    Vivo Nex Dual Display Edition

    Vivo Nex की कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें रियर पैनल पर 3 कैमरे हैं जिनमें से एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का f/1.79 अपर्चर वाला, दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला और तीसरा कैमरा 3डी स्टेरियो सेंसर वाला है। इस फोन में फ्रंट कैमरा नहीं दिया गया है, ऐसे में आप रियर कैमरे और डुअल डिस्प्ले की मदद से फोटो क्लिक कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें