Realme U1 के लिए नहीं करना होगा इंतजार, कभी भी खरीद सकेंगे यह वेरियंट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 15 Dec 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
Realme U1 3GB RAM Variant to be available in open sale on amazon from 17 December
realme u1

    रियलमी ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन रियलमी यू1 लांच किया था। रियलमी यू1 कंपनी का यू सीरीज के तहत पहला स्मार्टफोन है, साथ ही यह मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। रियलमी यू1 (रिव्यू) की बिक्री अमेजॉन इंडिया से फ्लैश सेल के तहत हो रही है लेकिन अब इस फोन का 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 17 दिसंबर से ओपन सेल में मिलेगा यानि इस फोन को आप कभी भी खरीद सकेंगे।

    Realme u1 review in hindi
    Realme u1 review in hindi - फोटो : amar ujala

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P70 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एआरएम जी72 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

    REALME U1
    REALME U1

    Realme U1 की इनबिल्ट स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। Realme U1 में 6.3 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर आपको 2.5D गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें