घरेलू कंपनी यू एंड आई ने लॉन्च किया 6000वॉट का दमदार स्पीकर, मिलेगा 5.25 इंच का वूफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 10 Apr 2023 07:15 PM IST
सार

माइक्रोफोन इनपुट की मदद से आप अपने गिटार को इसमें प्लग-इन कर सकते हैं। इसमें FM रेडियो भी है। नया U&i Tower Box 2.0 पार्टी स्पीकर 6,999 रुपये की कीमत पर 6 महीने की वारंटी के साथ उपलब्ध है। इसे U&i के सभी आउटलेट्स एवं देश भर में अग्रणी रीटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
U AND i Launches its 6000W Powerful Karaoke Party Speaker Tower Box 2.0
U and i Tower Box 2.0 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी U&i ने अपने नए और पावरफुल पार्टी स्पीकर Tower Box 2.0 का लॉन्च किया है। एंटरटेनमेन्ट का यह पावरहाउस कनेक्टिविटी के कई विकल्पों के साथ आता है और इतना पोर्टेबल है कि आप इसे जहां चाहें अपने साथ ले जा सकते हैं और जब चाहे पार्टी कर सकते हैं।

    U&i Tower Box 2.0 काफी हैंडी और पोर्टेबल मल्टीमीडिया एंटरटेनमेन्ट सिस्टम है, जो 6000 Watts (PMPO) की जबरदस्त पावर के साथ किसी भी छोटी सी जगह को पार्टी हाउस में बदल सकता है। इस एंटरटेनमेन्ट बॉक्स में ट्विन 4 इंच के ड्राईवर्स और RGB लाईट्स हैं, जो म्युजिक के साथ-साथ पार्टी का शानदार माहौल बनाती हैं और किसी भी फ्लोर को डांस फ्लोर में बदल सकती हैं।

    विज्ञापन

    इन ट्विन ड्राइवर्स को पावरफुल 60W RMS एम्प्लीफायर से मैनेज किया जाता है। इसके बड़े 5.25 इंच के वूफर आपके घर की खिड़कियों को वाइब्रेट करने लगेंगे। कनेक्टिविटी के लिए USB और ऑक्स के अलावा ब्लूटुथ V5.0 भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    U&i Tower Box 2.0 पार्टी स्पीकर को आप रिमोट से भी कंट्रोल कर सकेंगे। इसके साथ बॉक्स में आपको रिमोट मिलेगा। इसमें कैरोअके माइक भी मिलता है।

    माइक्रोफोन इनपुट की मदद से आप अपने गिटार को इसमें प्लग-इन कर सकते हैं। इसमें FM रेडियो भी है। नया U&i Tower Box 2.0 पार्टी स्पीकर 6,999 रुपये की कीमत पर 6 महीने की वारंटी के साथ उपलब्ध है। इसे U&i के सभी आउटलेट्स एवं देश भर में अग्रणी रीटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें