भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में थाईलैंड की Treeview की हुई एंट्री, लॉन्च किए तीन स्मार्ट टीवी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Aug 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Treeview entered Indian tv market with three smart tv in partnership with QThree Ventures
Treeview smart tv - फोटो : amarujala

    थाईलैंड की कंपनी ट्रीव्यू (Treeview) ने भारतीय टीवी बाजार में अपने दो नए स्मार्ट टीवी के साथ एंट्री की है। ट्रीव्यू ने भारत तीन टीवी पेश किए हैं जिनमें 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच के टीवी शामिल हैं। इनमें से 24 इंच वाला स्मार्ट नहीं है। इसके अलावा कंपनी जल्द ही अपने मॉडल्स की रेंज में विस्तार करते हुए 96 इंच में एक्सक्लूसिव फ्रेमलेस टीवी भी उतारेगी। इतना ही कंपनी पहली बार भारत में लेजर टीवी भी पेश करने जा रही है जिसकी संभावित साइज 100 से 300 इंच तक होगा।

    थाइलैंड की सबसे बड़ी एलईडी टीवी निर्माता कंपनी 'ट्री-व्यू' ने भारतीय बाजार के लिए क्यू-थ्री वेंचर्स के साथ पार्टनरशिप की है। कंपनी ने ऋतिक रौशन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। ट्री व्यू की स्थापना 2001 में हुई थी और अब दो दशक बाद कंपनी ने 30 से अधिक देशों में अपने पांव फैला लिए हैं।

    विज्ञापन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इनमें से 24 इंच और 32 इंच का टीवी एचडी है और 40 इंच का टीवी फुल एचडी है। कंपनी ने इन तीनों टीवी के ऑपरेटिंग सिस्टम, रैम और स्टोरेज के बारे में जानकारी नहीं दी है। 24 इंच के टीवी में जहां 5 वॉट के दो स्पीकर, वहीं 32 इंच में 10 वॉट के दो और 40 इंच में 10 वॉट के दो स्पीकर हैं। तीनों टीवी में स्लिम बेजल है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    32 और 40 इंच वाले टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। दोनों में एंड्रॉयड का सपोर्ट है। साथ ही मिराकास्ट और वाई-फाई का भी सपोर्ट दिया गया है। टीवी में नेटफ्लिक्स, अमेजन और यूट्यूब जैसे कई एप्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलेंगे।

    अब जहां तक कीमत का सवाल है तो 24 इंच वाले टीवी की कीमत 15,490 रुपये, 32 इंच वाले टीवी की कीमत 19,990 रुपये और 40 इंच वाले टीवी की कीमत 29,990 रुपये है। कंपनी ने टीवी की बिक्री और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें