सस्ते हुए ये शानदार स्मार्टफोन, कंपनियों ने इनके दामों में की जबरदस्त कटौती

न केवल जीएसटी बल्कि लॉकडाउन ने भी फोन की कीमतों को प्रभावित किया है। अलग आप लंबे समय से फोन लेने की सोच रहे हैं और आपने बीते दिनों की अमेजन सेल में भी फोन नहीं खरीदा है, तो ये अच्छा मौका है। कम बिक्री और बाजार में रोज लॉन्च हो रहे स्मार्टफोंस के चलते कई फोन कंपनियों ने अपने स्मार्टफोंस की कीमतों में कटौती की है। इन कंपनियों में सैमसंग, शाओमी, एपुल समेत दूसरी कंपनियां भी शामिल हैं। आइए जानते हैं पिछले दिनों कौन-कौन से स्मार्टफोन हुए सस्ते...

Samsung Galaxy A21s
सैमसंग के शानदार गैलेक्सी ए20एस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मिलता है। आपको इस स्मार्टफोन में आपको 6.5 इंच का टीएफटी ओ डिस्प्ले, ओक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर, 13MP + 8 MP + 5MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 4,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने हाल ही में इसकी कीमतों में 2,000 रुपये की कटौती की है। इसके 4जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6जीबी वर्जन की कीमत 16,499 रुपये हो गई है।

Redmi K20 Pro
भारत में Redmi K20 Pro के दाम कंपनी ने 4,000 रुपये तक घटा दिया है। हालांकि, कीमत में यह कटौती केवल 31 अगस्त तक के लिए है। 31 अगस्त तक के लिए Redmi K20 Pro के 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। इससे पहले इसकी कीमत 26,999 रुपये थी। Redmi K20 Pro में 6.39 इंच का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 2340×1080 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें पावर के लिए ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
- Xiaomi Redmi 9 या Realme C15: 11000 रुपये से कम कीमत में कौन है सबसे धांसू स्मार्टफोन?
- Redmi का एक सस्ता फोन भारत आ रहा है, जानें कीमत और खासियत
- LG ने लॉन्च किया एयर प्यूरिफायर वाला मास्क, मिलेगा डुअल फैन का सपोर्ट
- लंबी बैटरी और हाईटेक कैमरा से लैस ये 5 स्मार्टफोन्स आएंगे पसंद, कीमत 10000 रुपये से भी कम