Redmi का एक सस्ता फोन भारत आ रहा है, जानें कीमत और खासियत
दो सितंबर को होगी Redmi 9A की भारत में लॉन्चिंग5000एमएएच की बैटरी से लैस होगा फोन4 सितंबर से होगी बिक्री

विस्तार
शाओमी अपने बजट ब्रांड रेडमी के बैनर तले भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 9A भारत में लॉन्च करने को तैयार है। Redmi 9A की लॉन्चिंग भारत में दो सितंबर को होगी। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। Redmi 9A, Redmi 8A का अपग्रेडेड वर्जन होगा हालांकि इस फोन के फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
Redmi 9A की लॉन्चिंग के लिए Xiaomi दो सितंबर को दोपहर 12 बजे एक वर्चुअल इवेंट का आयोजन करेगी। कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी तैयार की है। इस माइक्रोसाइट पर कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। जैसे कि Redmi 9A की पहली सेल चार सितंबर को होगी। Redmi 9A की शुरुआती कीमत 7,000 रुपये के करीब हो सकती है।
ये भी पढे़ं: ये टॉप पांच स्मार्टफोन देते हैं OnePlus Nord को टक्कर, मिलता है जबरदस्त ‘सुपरजूम’ कैमरा
Redmi 9A की संभावित स्पेसिफिकेशन
Redmi 9A में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले होगी जिसकी डिजाइन वाटरड्रॉप होगी। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो G25 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिल सकती है।
कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। Redmi 9A में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
- LG ने लॉन्च किया एयर प्यूरिफायर वाला मास्क, मिलेगा डुअल फैन का सपोर्ट
- लंबी बैटरी और हाईटेक कैमरा से लैस ये 5 स्मार्टफोन्स आएंगे पसंद, कीमत 10000 रुपये से भी कम
- अब टीवी से भी कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग, आ रहा है Google Duo का सपोर्ट
- ये टॉप पांच स्मार्टफोन देते हैं OnePlus Nord को टक्कर, मिलता है जबरदस्त ‘सुपरजूम’ कैमरा