08 सितंबर की लॉन्चिंग: टेक्नो ने लॉन्च किया नया फोन, Galaxy A54 का भी नया वेरियंट आया
टेक्नो ने अपने नए फोन Tecno Spark 10 Pro Moon Explorer Edition को भारत में लॉन्च किया है। इसके अलावा सैमसंग ने Samsung Galaxy A54 5G को नए कलर वेरियंट में पेश किया है। MediaTek ने अपना पहला ऐसा प्रोसेसर पेश किया है जिसे 3nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है।

विस्तार
टेक्नो ने अपने नए फोन Tecno Spark 10 Pro Moon Explorer Edition को भारत में लॉन्च किया है। यह Tecno Spark 10 Pro का स्पेशल एडिशन है। इस फोन को सबसे पहले MWC 2023 में लॉन्च किया है। नए फोन को चंद्रयान-3 की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए पेश किय गया है। नए फोन के साथ लेदर बैक डिजाइन दी गई है। इसके अलावा इसकी फिनिशिंग चंद्रमा की सतह की तरह नजर आती है।
Tecno Spark 10 Pro Moon Explorer Edition में एंड्रॉयड 13 आधारित HiOS 12.6 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है। फोन में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 270Hz टच सैंपलिंग रेट और (2460 x 1080 पिक्सल) के साथ आता है। फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 8 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 128GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।
Tecno Spark 10 Pro के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। फोन के साथ रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मिलता है। दो अन्य कैमरे वाइड एंगल और मैक्रो लेंस मिलते हैं। आगे की तरफ फोन में डुअल एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- Android Tips: फोन से डिलीट हो गए हैं फोटो-वीडियो तो न हों परेशान, इन ट्रिक्स से ला सकेंगे वापस
- Upcoming Phone: अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये फ्लैगशिप फोन, लिस्ट में आईफोन 15 सीरीज भी शामिल
- Scam Alert: ठगी का नया तरीका बना सकता है कंगाल! सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लगाया लाखों का चूना
- काम की बात: फोन का पासवर्ड भूल जाएं तो ऐसे करें अनलॉक, डाटा भी नहीं होगा डिलीट