THOMSON ने भारत में लॉन्च किया 65 इंच का सबसे सस्ता स्मार्ट टीवी, डॉल्बी के साथ HDR 10+ भी मिलेगा
THOMSON के 65 इंच वाले इस टीवी के साथ गूगल टीवी, डॉल्बी डिजिटल, डॉल्बी एटमॉस जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा THOMSON के इस टीवी में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

विस्तार
फ्रांस के ब्रांड THOMSON ने भारतीय बाजार में अपने नए गूगल टीवी को पेश किया है। THOMSON के इस गूगल टीवी 65 इंच की साइज में लॉन्च किया गया है। THOMSON की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 13 अप्रैल से समर सेविंग बिग डेज सेल में होगी। फ्लिपकार्ट की इस सेल में थॉमसन के अन्य टीवी मॉडल को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा।
THOMSON के 65 इंच वाले इस टीवी के साथ गूगल टीवी, डॉल्बी डिजिटल, डॉल्बी एटमॉस जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा THOMSON के इस टीवी में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
THOMSON के इस 65 इंच वाले गूगल टीवी की कीमत 43,999 रुपये रखी गई है। इसमें डॉल्बी विजन और HDR 10+ के साथ डॉल्बी एटमॉस, DTS TrueSurround और 40W डॉल्बी ऑडियो स्पीकर मिलेगा। टीवी के साथ डुअल बैंड वाई-फाई का भी सपोर्ट है। इसमें स्मार्ट होम का भी सपोर्ट है।
THOMSON के इस टीवी के साथ 10,000 से भी अधिक एप्स का सपोर्ट है। THOMSON OATH PRO MAX 65” टीवी को रोज गोल्ड एलॉय कलर में खरीदा जा सकेगा। इसमें डिजिटल न्वाइज फिल्टर भी है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसमें मीडियाटेक MT9062 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 दिया गया है।
- कॉल आने पर अब फोटो भी दिखेगी, फर्जी आईडी वालों को होगी जेल
- YouTube Down: पूरी दुनिया में यूट्यूब की सेवाएं ठप, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल
- Vivo ने एक साथ लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, 12,999 रुपये में मिलेगा दमदार कैमरा और 128GB स्टोरेज, जानें फीचर्स
- Vivo T2 5G VS OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: 20 हजार रुपये में बेस्ट 5जी फोन कौन-सा है?