Vivo ने एक साथ लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, 12,999 रुपये में मिलेगा दमदार कैमरा और 128GB स्टोरेज, जानें फीचर्स
Vivo T2 5G के साथ स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर और Vivo T2x 5G के साथ मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 प्रोसेसर पैक किया गया है। दोनों फोन के साथ वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने दो नए मिड रेंज फोन Vivo T2 5G और Vivo T2x 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन फोन को एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस 13 के साथ पेश किया गया है। Vivo T2 5G के साथ स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर और Vivo T2x 5G के साथ मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 प्रोसेसर पैक किया गया है। दोनों फोन के साथ वर्चुअल रैम के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...
वीवो टी2 5जी को नाइट्रो ब्लेज और वेलोसिटी वेव कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। Vivo T2 5G के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये है। वीवो टी2 5जी को 18 अप्रैल से आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
Vivo T2x 5G को ऑरोरा गोल्ड, ग्लिमर ब्लैक और मरीन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये, 6GB + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये है। Vivo T2x 5G को 21 अप्रैल से आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
वीवो टी2 5जी एंड्रॉयड 13 पर आधारित फनटच ओएस 13 पर चलता है और इसमें 6.38 इंच का एमोलेड (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 360 हर्ट्ज टच सैम्पलिंग रेट मिलता है। स्मार्टफोन में 6 एनएम आधारित स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। रैम को वर्चुअली बढ़ाया भी जा सकता है।
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का मिलता है, इसके साथ f/1.79 अपर्चर है। सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Vivo T2 5G के साथ 4500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, GPS, OTG, और एक USB टाइप- C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है।
- Data Protection Bill: नया डाटा संरक्षण बिल तैयार, मानसून सत्र में होगा पेश, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार
- इस AI टूल ने पलक झपकते तोड़ दिए कई पासवर्ड, बचने के लिए नोट कर लें सिक्योरिटी टिप्स
- OnePlus के सबसे सस्ते फोन की पहली सेल आज, इसमें है 108MP कैमरा, जानें अन्य फीचर्स और कीमत
- Gmail Features: जीमेल इस्तेमाल करते हैं तो जान लें ये शानदार ट्रिक, काम करने का मजा हो जाएगा दोगुना