Thomson इन स्मार्ट टीवी को खरीदने का आज है शानदार मौका, 32 इंच की कीमत 13,490 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 31 May 2018 10:00 AM IST
Thomson 3 new smart tv goes to sale in India today, know price and specifications
Thomson Smart LED TVs

    शाओमी को कड़ी टक्कर देने के लिए पिछले महीने थॉमसन ने अपने तीन स्मार्ट टीवी को भारतीय बाजार में उतारे हैं। थॉमसन के इन तीनों 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच के स्मार्ट टीवी को आज यानि 31 मई 2018 को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इन टीवी की खासियतों की बात करें तो इन्हें भारत में ही असेंबल किया गया है और टीवी में 10-10 वॉट के दो स्पीकर्स दिए गए हैं। थॉमसन के 32 इंच वाले टीवी की कीमत 13,490 रुपये है। इस टीवी की सीधी टक्कर शाओमी के 32 इंच वाले टीवी से होगी जिसकी कीमत 13,999 रुपये है।

    थॉमसन के 32 इंच, 40 इंच और 43 इंट टीवी की खासियतें और कीमतें

    Thomson LED Smart TV
    Thomson LED Smart TV

    थॉमसन ने स्मार्ट टीवी के लिए भारत में एसपीपीएल (सुपर प्लासट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड) के साथ पार्टनरशिप की है। थॉमसन ने भारत में जिन तीन टीवी को लॉन्च किए हैं उनमें 32 SMART (32M3277), 40 SMART (40TM4099) और 43 UHD 4K (43TM4377) शामिल हैं। इनकी कीमतें क्रमशः 13,490 रुपये, 19,990 रुपये और 27,999 रुपये हैं।

    तीनें टीवी में एंड्रॉयड 5.1.1, मल्टी कोर जीपीयू, सैमसंग का पैनल और टीवी में डिफॉल्ट रूप से जीमेल, यूट्यूब, ट्वीटर, फेसबुक और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप मिलेंगे। इसके अलावा में ये तीनें टीवी UHD 4K HDR को सपोर्ट करते हैं। इनमें शानदार साउंड के लिए 10W के दो स्पीकर्स भी मिलेंगे। वहीं इनमें 1.4GHz का प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और मिरर कास्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi, HDMI, USB, SD कार्ड और हेडफोन जैक का भी सपोर्ट दिया गया है।

    और पढ़ें...