Google आर्ट एंड कल्चर ऐप हुआ अपडेट, अब फेमस पेंटिंग से मैच कराएगा सेल्फी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 16 Jan 2018 11:56 AM IST
Google Arts and Culture App update now Finds Museum Portraits Matching of Your Selfies
Google Arts & Culture App

    Google ने सेल्फी के शौकीनों के लिए अपने ऐप आर्ट एंड कल्चर (Arts & Culture) को अपडेट किया है। इस ऐप मे फेशियल रिकॉग्निशन फीचर है जिसकी मदद से यह ऐप किसी भी सेल्फी को म्यूजियम के किसी मशहूर पेंटिंग्स में बदल सकता है। इस ऐप में दुनियाभर के 1,200 म्यूजियम और 70 देशों की गैलरी की पेटिंग्स है।

    गूगल आर्ट एंड कल्चर ऐप के फीचर्स

    Google Arts and Culture App
    Google Arts and Culture App

    जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि इस ऐप में एक खास फीचर है जिसके जरिए आप अपनी पोर्ट्रेट फोटो को इंटरनेशनल म्यूजियम की किसी पेंटिंग्स से मैच करा सकते हैं। वहीं फोटो मैच होने पर आपको उस पेंटिंग को बनाने वाले के बारे में भी पता चल जाएगा।

    इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें कि पेंटिग्स के फेस मैच कराने के लिए गूगल पैटर्न रिकॉग्निशन का इस्तेमाल करता है। गूगल ने अपने ऑफिशियल वेबपेज पर इसके बारे में विस्तार से समझाया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें