OnePlus के इन 10 फोन को मिलने वाला है सबसे बड़ा अपडेट, देखें पूरी लिस्ट
हाल ही में वनप्लस ने एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 को पेश किया है जिसके साथ कई सारे नए फीचर्स दिए गए हैं और यूजर एक्सपेरियंस भी पहले के मुकाबले बेहतर हुआ है। यदि आपने अभी तक यह अपडेट नहीं किया है तो जरूर अपडेट करें।

विस्तार
यदि आप भी एक OnePlus डिवाइस के यूजर हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत ही काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको वनप्लस की उन सभी डिवाइस के नाम बताने वाले हैं जिन्हें एंड्रॉयड आधारित OxygenOS के तीन सबसे बड़े अपडेट मिलने वाले हैं। हाल ही में वनप्लस ने एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 को पेश किया है जिसके साथ कई सारे नए फीचर्स दिए गए हैं और यूजर एक्सपेरियंस भी पहले के मुकाबले बेहतर हुआ है। यदि आपने अभी तक यह अपडेट नहीं किया है तो जरूर अपडेट करें।
OnePlus ने हाल ही में उन सभी डिवाइस की लिस्ट जारी की है जिन्हें चार साल तक बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने वाला है। OnePlus 11 और OnePlus 11R को हाल ही में भारत में OnePlus TV, OnePlus टैबलेट के साथ लॉन्च किया है। OnePlus 11 को जनवरी 2023 का अपडेट चीन में मिल चुका है।
2023 में OnePlus की इन डिवाइस को मिलेगा अपडेट
OnePlus 10 Pro
OnePlus 10T
OnePlus 10R
OnePlus Ace
OnePlus Ace Racing Edition
OnePlus 9RT
OnePlus 9 Pro
OnePlus 9R
OnePlus 9
OnePlus 8T
Note: इस लिस्ट में OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को नहीं रखा गया है, क्योंकि इन्हें एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 का अपडेट मिल चुका है।