टेस्ला पावर यूएसए ने भारत में लॉन्च किया इनोवेटिव अल्कलाइन वाटर प्यूरीफायर, लाइव देख सकेंगे टीडीएस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 29 Jun 2023 07:00 PM IST
सार

Alkaline Water Purifier में फल और सब्जी डिटॉक्सिफायर के साथ गर्म पानी देने और लाइव टीडीएस के साथ एक डिजिटल डिस्प्ले जैसी सुविधाएं हैं। साथ ही इसमें चाइल्ड लॉक की सुविधा भी मिलती है।

विज्ञापन
Tesla Power USA Alkaline Water Purifier launched in india know price and features
Tesla Power USA Alkaline Water Purifier - फोटो : Tesla Power USA

    विस्तार

    टेस्ला पावर यूएसए ने भारत में अपने इनोवेटिव अल्कलाइन वाटर प्यूरीफायर को लॉन्च कर दिया है। यह वाटर प्यूरीफायर कई नए फीचर्स से लैस है। इसमें फल और सब्जी डिटॉक्सिफायर के साथ गर्म पानी देने और लाइव टीडीएस के साथ एक डिजिटल डिस्प्ले जैसी सुविधाएं हैं। साथ ही इसमें चाइल्ड लॉक की सुविधा भी मिलती है।

    जानकारी के लिए बता दें कि टेस्ला पावर इंडिया का ऑफिस गुरुग्राम (एपीएसी कार्यालय) में है और इसका ग्लोबल हेड क्वाटर अमेरिका के डेलावेयर में है। टेस्ला पावर यूएसए, एलन मस्क द्वारा संचालित टेस्ला से संबंधित नहीं है।

    विज्ञापन

    वॉटर प्यूरीफायर के फीचर्स

    अल्कलाइन वाटर प्यूरीफायर को लेकर कंपनी का कहना है कि एल्केलिनो सीरीज के नए अल्कलाइन वाटर प्यूरीफायर अशुद्धियों, प्रदूषकों और हानिकारक पदार्थों को हटाने के लिए एडवांस्ड फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं। कंपनी के अनुसार, इससे यह सुनिश्चित होता है कि पानी की हर बूंद सुरक्षित और स्वस्थ है। कंपनी का कहना है कि प्यूरीफिकेशन के अपने 13 स्टेज के साथ, बेजोड़ फिल्टर क्षमता प्रदान करता है, जो जल से अशुद्धियों, प्रदूषकों और हानिकारक पदार्थों को हटाने की गारंटी देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वॉटर प्यूरीफायर की कीमत

    टेस्ला पावर यूएसए अल्कलाइन वॉटर प्यूरीफायर की शुरुआती कीमत 12,990 रुपये है और एक्सचेंज लाभ के साथ यह 49,990 रुपये तक जाती है। कंपनी के एमडी कविंदर खुराना ने वॉटर प्यूरीफायर की लॉन्चिंग पर कहा कि हम देश भर के लोगों के लिए इस नई बेहतर वॉटर प्यूरीफायर टेक्नोलॉजी को पेश करने के लिए उत्साहित हैं। हम आशा करते हैं कि यह नया प्रोडक्ट विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के व्यापक समूह को समग्र स्वास्थ्य और कल्याण समाधान प्रदान करेगा। बता दें कि अल्कलाइन पानी का पीएच सामान्य पानी की तुलना में अधिक (8-9) होता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें