Tenda ने भारत में लॉन्च किए दो वाई-फाई हॉटस्पॉट्स, मिलेगी 150Mbps की स्पीड

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 27 Nov 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
Tenda launches new 4G LTE Advanced Pocket Mobile Wi Fi Hotspots 4G180 and 4G185 in India
Tenda Pocket Mobile Wi Fi Hotspots - फोटो : Amar Ujala

    नेटवर्किंग उपकरणों की एक प्रमुख कंपनी Tenda ने भारतीय बाजार में दो नए 4जी एलटीई एडवांस्ड पॉकेट मोबाइल वाई-फाई हॉटस्पॉट्स- 4G 180 और 4G 185 भारत में लॉन्च किए हैं। इन हॉटस्पॉट्स को विशेष रूप से वर्क फ्रॉम होम के और छोटे ऑफिसेज के लिए पेश किया गया है।

    Tenda 4G180 और 4G185 मोबाइल वाई-फाई कॉम्पैक्ट आकार में डिजाइन किए गए हैं, ताकि लोगों को इसे कहीं रखने में परेशानी ना हो। इन डिवाइस में 2.4 गीगाहर्ट्ज की वाई-फाई फ्रीक्वेंसी पर 150 एमबीपीएस तक की डाउनलोड स्पीड के साथ सिक्योर इंटरनेट नेटवर्क का दावा किया गया है।

    विज्ञापन

    इन दोनों वाई-फाई डिवाइस में 2100 एमएएच की रिचार्जेबल बैटरी दी गई है जिन्हें लेकर कम-से-कम 10 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। Tenda 4G180 और 4G185 हॉटस्पॉट्स का वजन क्रमशः 86 ग्राम और 88 ग्राम है। दोनों हॉटस्पॉट एक माइक्रो एसडी और सिम कार्ड स्लॉट, एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट और एक रीसेट/पावर बटन दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दोनों वाई-फाई हॉटस्पॉट की बीच अंतर की बात करें तो 4G185 1.44 इंच की कलर डिस्प्ले के साथ आता है। इस डिस्प्ले में 4जी/3जी सिग्नल, बैटरी, ऑपरेटर का प्रोफाइल, एसएमएस, समयावधि, डाटा यूजेज, वाई-फाई की स्थिति और कनेक्टेड डिवाइस की संख्या जैसी जानकारियां मिलती हैं, जबकि 4G180 में एक LED इंडिकेटर है जो 4जी/3जी सिग्नल और इंटरनेट (4 बार्स), बैटरी, एसएमएस और वाई-फाई की स्थिति दिखाता है।

    कीमत और उपलब्धता

    Tenda 4G180 और 4G185 4 जी एलटीई एडवांस्ड पॉकेट मोबाइल वाई-फाई हॉटस्पॉट्स की कीमतें क्रमशः 3,650 रुपये और 3,850 रुपये है। इनके साथ एक क्विक इंस्टॉलेशन गाइड, एक यूएसबी केबल और एक बैटरी मिलती है। दोनों डिवाइस 3 साल की वारंटी के साथ आती हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें