itel ने भारत में लॉन्च किया 20000mAh का पावरबैंक, मिलेगा फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Sep 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
tel power bank IPP-81 launched with massive 20000mAh capacity and two-way fast charging technology
itel IPP 81 power bank - फोटो : amarujala

    आईटेल ने भारतीय बाजार में पावरबैंक की मांग को देखते हुए 20000mAh का पावरबैंक लॉन्च कर दिया है। आईटेल के इस पावरबैंक को IPP-81 नाम दिया है और इसमें डुअल आउटपुट के साथ 2.1A की फास्ट चार्जिंग दी गई है। बता दें कि हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कोरोना संक्रमण फैलने के बाद हुए लॉकडाउन में पावरबैंक की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है।

    आईटेल के इस पावरबैंक की कीमत 1,399 रुपये है। इस पावरबैंक में दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं जो एक ही समय में दो डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। खास बात यह है कि दोनों डिवाइस को फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इस पावरबैंक में एंटी स्लिप टेक्स्चर भी दिया गया है जो कि ग्रिपिंग में काफी मदद करता है।

    विज्ञापन

    आईटेल के इस पावरबैंक में माइक्रो यूएसबी और टाइप-सी दोनों पोर्ट का सपोर्ट है। इसमें लिथियम आयन बैटरी दी गई है। इस पावरबैंक को आईटेल ने अपने स्मार्ट गैजेट पोर्टफोलियो के तहत पेश किया है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि सितंबर महीने के अंत तक आईटेल स्मार्ट टीवी बाजार में एंट्री करने वाली है। आईटेल की पहली स्मार्ट टीवी सबसे पहले भारत में ही लॉन्च होगा। आईटेल के स्मार्ट टीवी की कीमत में बजट में होगी। आईटेल के स्मार्ट टीवी का मुकाबला शाओमी, थॉमसन और रियलमी जैसी कंपनियों से होगा।

    ऐसे में itel TV की कीमत भारत में 10,000 रुपये की रेंज में होने की उम्मीद है। आईटेल के टीवी में स्मार्ट टीवी के सभी फीचर्स होंगे। आईटेल टीवी में प्रीमियम डिजाइन के साथ डॉल्बी ऑडियो और ए-प्लस ग्रेड का पैनल मिलेगा।

    कंपनी एक साथ दो टीवी पेश करेगी जिनमें 32 इंच और 55 इंच के टीवी शामिल हैं। आईटेल ने अपने सोशल मीडिया पेज को भी अपडेट कर दिया है। कंपनी #HarGharMeinJaadu कैंपेन चला रही है। आईटेल का टीवी मेड इन इंडिया होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें