दुनिया का पहला अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई थी कि शाओमी दुनिया का पहला अंडर डिस्प्ले कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी लेकिन ZTE ने शाओमी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का पहला अंडर डिस्प्ले कैमरा फोन पेश कर दिया है। ZTE ने अपने इस फोन को Axon 20 5G नाम दिया है। यह फोन तीन स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।
ZTE Axon 20 5G की स्पेसिफिकेशन
ZTE Axon 20 5G में 6.92 इंच की फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2460 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा इस फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 2टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरे की बात करें तो इस फोन का कैमरा ही सबसे खास है, क्योंकि ZTE Axon 20 5G दुनिया का पहला ऐसा फोन है जिसका फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के अंदर है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले कैमरा है। जहां तक रियर कैमरे का सवाल है तो इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का, तीसरा 2 मेगापिक्सल का और चौथा भी 2 मेगापिक्सल का है।
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G,5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में 4220mAh की बैटरी है जो क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4+ और 30W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस चार्जर से फोन की बैटरी 30 मिनट में 60 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
- फेसबुक मैसेंजर में जल्द जुड़ेगा व्हाट्सएप का यह फीचर, फेक न्यूज पर लगेगी रोक
- Redmi 9A की भारत में पहली सेल आज, कीमत 7,000 रुपये से भी कम
- Realme इलेक्ट्रिक टूथब्रश भारत में लॉन्च, 90 दिनों तक चलेगी बैटरी
- भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के सवालों के जवाब नहीं देते फेसबुक कर्मचारी, नियमों की आड़ में करते हैं देरी