Tecno Spark 7 Pro अगले सप्ताह भारत में होगा लॉन्च, कम दाम में मिलेगा बहुत कुछ
इस सीरीज के तहत दो अन्य फोन Spark 7 और Spark 7P लॉन्च हुए हैं। अब कंपनी भारतीय बाजार में इस सीरीज के चौथे फोन Tecno Spark 7 Pro को लॉन्च करने जा रही है।

विस्तार
टेक्नो इंडिया ने पिछले महीने ही Spark 7 सीरीज के तहत Tecno Spark 7 Pro को ग्लोबली लॉन्च किया है। इससे पहले इस सीरीज के तहत दो अन्य फोन Spark 7 और Spark 7P लॉन्च हुए हैं। अब कंपनी भारतीय बाजार में इस सीरीज के चौथे फोन Tecno Spark 7 Pro को लॉन्च करने जा रही है। Tecno Spark 7 Pro भारत में 25 मई को लॉन्च होने जा रहा है। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से होगी।
लॉन्चिंह से पहले फोन के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। Tecno Spark 7 Pro में 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
जहां तक कैमरे का सवाल है तो Tecno Spark 7 Pro में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित HiOS 7.5 मिल सकता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
Tecno Spark 7 Pro में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, GPS और 3.5mm का ऑडियो जैक मिल सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 10W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए टेक्नो ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन की वारंटी को दो महीने के लिए बढ़ाने का एलान किया है। TECNO ने कहा है जिन यूजर्स के फोन की वारंटी 15/04/21 से 15/06/21 के बीच समाप्त हो रही है, उनकी वारंटी अगले दो महीने के लिए बढ़ा दी गई है।
इस वारंटी का लाभ आप गूगल प्ले-स्टोर से carlcare एप डाउनलोड करके उठा सकते हैं। इस एप में आपको अपने फोन का IMEI नंबर डालना होगा। बढ़ी हुई वारंटी का लाभ लेने के लिए आपको एप पर 30/06/21 से पहले अप्लाई करना होगा।
- देसी माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू ने समय से पहले लागू किया सरकार का नया दिशानिर्देश
- Oppo Reno 5A स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें सभी फीचर्स
- Covid 19: सरकार का सोशल मीडिया कंपनियों को आदेश, कोरोना के भारतीय वैरिएंट वाले पोस्ट तुरंत हटाएं
- Air India Hacking: 45 लाख पैसेंजर के मोबाइल नंबर, नाम और पासपोर्ट की जानकारी लीक, अब आगे क्या