Oppo Reno 5A स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें सभी फीचर्स
Oppo Reno 5A में स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर और पंचहोल डिस्प्ले के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन के कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है।

विस्तार
ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo Reno 5A को जापान में लॉन्च कर दिया है। Oppo Reno 5A को जापानी बाजार में IP68 सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। ओप्पो के इस नए फोन में चार रियर कैमरे हैं। इसके अलावा इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। Oppo Reno 5A में स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर और पंचहोल डिस्प्ले के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन के कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है।
Oppo Reno 5A की उपलब्धता
Oppo Reno 5A की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है, हालांकि फोन की बिक्री Japan's Y! से होगी। इस फोन को अगले महीने आइस ब्लू और सिल्वर ब्लैक कलर मे खरीदा जा सकेगा। बता दें कि Oppo Reno 5A पिछले साल लॉन्च हुए Reno 3A का नया वर्जन है जिसकी कीमत 39,800 जापानी येन यानी करीब 26,600 रुपये है।
Oppo Reno 5A की स्पेसिफिकेशन
Oppo Reno 5A में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर, 6 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।
Oppo Reno 5A का कैमरा
कैमरे की बात करें तो ओप्पो के इस नए फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए फोन को IP68 की रेटिंग मिली है।
Oppo Reno 5A बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS, NFC, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें 4000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- Covid 19: सरकार का सोशल मीडिया कंपनियों को आदेश, कोरोना के भारतीय वैरिएंट वाले पोस्ट तुरंत हटाएं
- Air India Hacking: 45 लाख पैसेंजर के मोबाइल नंबर, नाम और पासपोर्ट की जानकारी लीक, अब आगे क्या
- NoiseFit Active स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, मिलेगा SpO2 का सपोर्ट
- विदाई : अगले साल माइक्रोसॉफ्ट का नेट एक्सप्लोरर होगा रिटायर