Tecno Spark 6 Air स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिला तीन कैमरे का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 30 Jul 2020 03:18 PM IST
सार

Tecno Spark 6 Air स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्चमिली 6,000 एमएएच की बैटरीकीमत है 7,999 रुपये

विज्ञापन
Tecno Spark 6 Air smartphone launch in india with triple camera setup know price specifications
Tecno Spark 6 Air - फोटो : Techupdate3

    विस्तार

    टेक्नो (Tecno) ने अपना बजट रेंज वाला स्मार्टफोन स्पार्क 6 एयर (Tecno Spark 6 Air) भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की बैटरी, एचडी डिस्प्ले और फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को तीन कैमरे मिले हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले स्पार्क पावर 2 स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में उतारा था।

    टेक्नो स्पार्क 6 एयर के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन की बिक्री 6 अगस्त से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर शुरू होगी।

    विज्ञापन

    टेक्नो स्पार्क 6 एयर स्मार्टफोन में 7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,640 X 720 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित HiOS 6.2 पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें