Tecno Spark 5 स्मार्टफोन चार कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 05 May 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Tecno Spark 5 smartphone launched know price and specifications in hindi
techno spark 5 - फोटो : techfirsty

    स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो (Tecno) ने अपने खास डिवाइस स्पार्क 5 (Tecno Spark 5) को साउथ अफ्रीका में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी, चार कैमरे और शानदार एचडी डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। तो आइए जानते हैं टेक्नो स्पार्क 5 स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने टेक्नो स्पार्क 5 स्मार्टफोन की कीमत GHS 720 (करीब 9,300 रुपये) रखी है। इस स्मार्टफोन को ब्लू, ग्रीन, ब्लैक और ऑरेंज कलर ऑप्शन के साथ प्री-बुक किया जा सकेगा। लेकिन अब तक इस स्मार्टफोन की सेल की जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन

    टेक्नो स्पार्क 5 में 6.6 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में शानदार परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित HiOS 6.1 पर काम करता है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। हालांकि, अभी तक चौथे सेंसर की जानकारी साझा नहीं की गई है। दूसरी तरफ इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिले हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें