Tecno Pop 7 Pro: 7 हजार रुपये में आता है 6GB रैम वाला फोन, बैटरी और डिस्प्ले भी है शानदार, जानें अन्य फीचर्स
Tecno Pop 7 Pro में 6GB रैम और 5000mAh बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिलता है। कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट का भी सपोर्ट दिया गया है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो (Tecno) ने अपने नए किफायती फोन Tecno Pop 7 Pro भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 7 हजार से भी कम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन में 6GB रैम और 5000mAh बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिलता है। कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट का भी सपोर्ट दिया गया है। फोन दो शानदार कलर ऑप्शन में आता है। फोन के साथ HD+ डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...
टेक्नो के नए फोन Tecno Pop 7 Pro को दो कलर एंडलेस ब्लैक और ब्लू में पेश किया गया है। फोन दो रैम ऑप्शन में मिलता है। Tecno Pop 7 Pro के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,799 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,299 रुपये रखी गई है। फोन को 22 फरवरी के अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा।
फोन में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन (1612X720 पिक्सल), 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz टच सैंपलिंग रेट है। फोन एंड्रॉयड 12 आधारित HiOS 11.0 के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर मिलता है। फोन के साथ 6 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।