Hitech Coat: छात्रों ने बनाया कमाल का कोट, पहनते ही गायब हो जाता है इंसान, इसके आगे सिक्योरिटी कैमरा भी फेल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 16 Feb 2023 02:01 PM IST
सार

सिर्फ इतना ही नहीं इस हाईटेक कोट InvisDefence की खासियत यह है कि इसे सिक्योरिटी कैमरे भी नहीं पकड़ पाते हैं। चीन सरकार ने इस कोट को सिक्योरिटी को खतरा बताकर इस पर बैन लगा दिया है।

विज्ञापन
students made Mr india like InvisDefence coat Chinese government ban
InvisDefence - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया (Mr. India) तो आपने देखी ही होगी, जिसमें अनिल कपूर कोट पहनकर गायब हो जाता है। ऐसा की दिमाग को हिला देने वाला इनोवेशन चीन के छात्रों ने असल जिंदगी ने कर दिया है। जी हां! छात्रों ने एक ऐसा एआई आधारित कोट बनाया है जिसे पहन कर व्यक्ति गायब हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं इस हाईटेक कोट की खासियत यह है कि इसे सिक्योरिटी कैमरे भी नहीं पकड़ पाते हैं। हालांकि, चीन सरकार ने इस कोट पर बैन लगा दिया है।

    छात्रों ने इस हाईटेक कोट का नाम 'InvisDefence' रखा है। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कोट है। छात्रों का कहना है कि इस कोट को पहनने के बाद आप दिखाई नहीं देंगे और एआई वाले सिक्योरिटी कैमरे की मदद से भी आपको नहीं पकड़ा जा सकता। दरअसल, चीन सरकार अपने नागरिकों पर सिक्योरिटी कैमरों से नजर रखती है। यानी लोगों हर एक एक्टिविटी जैसे कहां जा रहे हैं, से लेकर क्या कर रहे हैं तक की जानकारी सरकार के पास रहती है। छात्रों ने ऐसी ही मॉनिटरिंग और निगरानी से बचने के लिए इस कोट को बनाया है।

    विज्ञापन

    छात्रों ने मिस्टर इंडिया वाले इस कोट को बनाने में एक खास तरह की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। दरअसल, कोट रात में एआई मॉनिटर हीट सिग्नल जनरेट करता है, जिससे सिक्योरिटी कैमरा भी इसे पकड़ नहीं पाता। सीधे शब्दों में कहें तो इस कोट को पहन कर आप लोगों की नजर से बच सकते हैं, यहां तक की चीनी सरकार के एआई सर्विलांस से भी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें