MWC 2023: टेक्नो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Phantom V Fold हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Feb 2023 05:48 PM IST
सार

Tecno Phantom V Fold में मीडियाटेक Dimensity 9000+ प्रोसेसर दिया गया है जिसका AnTuTu स्कोर 1.08 मिलियन है। Phantom V Fold में डुअल सिम सपोर्ट है और इसमें डुअल 5G प्रोसेसर भी है।

विज्ञापन
Tecno Phantom V Fold launched in MWC 2023 With MediaTek Dimensity 9000 Plus SoC
Tecno Phantom V Fold - फोटो : Tecno

    विस्तार

    बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में टेक्नो ने नए फोन Tecno Phantom V Fold को लॉन्च कर दिया है। Tecno Phantom V Fold कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन है। Tecno Phantom V Fold को लेकर दावा है यह लेफ्ट से राईट की ओर फोल्ड होने वाला दुनिया का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है।

    Tecno Phantom V Fold में मीडियाटेक Dimensity 9000+ प्रोसेसर दिया गया है जिसका AnTuTu स्कोर 1.08 मिलियन है। Phantom V Fold में डुअल सिम सपोर्ट है और इसमें डुअल 5G प्रोसेसर भी है। Tecno Phantom V Fold के साथ अल्ट्रा क्लिन 5 लेंस कैमरा सिस्टम भी दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन

    Tecno Phantom V Fold में दो फ्रंट कैमरा हैं। कंपनी की ओर से फोन के सभी फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। Tecno ने Phantom V Fold के अलावा MWC 2023 में Tecno Spark 10 Pro को भी पेश किया है और MegaBook S1 लैपटॉप को भी लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Tecno Spark 10 Pro एक सेल्फी फोकस फोन है जिसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में मीडियाटेक Helio G88 प्रोसेसर है। फोन में डुअल फ्लैश लाइट भी दी गई है। फोन के बैक पैनल पर स्टेरी ग्लास और ग्लॉसी फिनिश है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें