Motorola Razr 40: जल्द लॉन्च होगा मोटो का नया फ्लिप स्मार्टफोन, स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर से होगा लैस
लिस्टिंग के अनुसार, Motorola Razr 40 को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। वहीं फोन को 5जी कनेक्टिविटी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड मोटो के फोल्डेबल फोन Motorola Razr 40 को Motorola Razr 40 Ultra के साथ 1 जून को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्चिंग से पहले, रेजर सीरीज के स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच और चीन की अनिवार्य सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग के फोन के फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है। गीकबेंच लिस्टिंग स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर और 12GB रैम की ओर इशारा करती है। मोटोरोला रेजर 40 के एंड्रॉयड 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलने की उम्मीद है। 3C साइट पर लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि फोन 5G कनेक्टिविटी और 33W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
गीकबेंच वेबसाइट पर मॉडल नंबर XT2323-3 के साथ एक मोटोरोला स्मार्टफोन (ट्विटर यूजर @ZionsAnvin के जरिए) लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, मोटोरोला रेजर 40 के सिंगल-कोर टेस्ट में 1,019 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,545 पॉइंट मिले हैं।
फोन को 11.09GB रैम के साथ लिस्ट किया गया है। यानी फोन को 12 जीबी रैम के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट मिलेगा। लिस्टिंग के अनुसार, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है।
- WhatsApp: अब व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के दौरान कर सकेंगे स्क्रीन शेयर, आ रहा ये कमाल का फीचर
- Realme 11 Pro 5G सीरीज अगले महीने भारत में होगी लॉन्च, रियलमी का नया बड्स भी होगा पेश
- BGMI Return: 10 महीने बैन के बाद गेम की हुई प्ले-स्टोर पर वापसी, कंपनी ने खुद की पुष्टि
- ChatGPT App in India: भारत में लॉन्च हुआ चैटजीपीटी का ऑफिशियल मोबाइल एप, लेकिन सिर्फ ये लोग कर सकेंगे इस्तेमाल