Poco F5 5G Review: क्या ये है 30 हजार की कीमत में सबसे दमदार फोन? जानें फीचर्स से लेकर परफॉरमेंस तक सबकुछ

विशाल मैथिल
Sun, 28 May 2023 01:45 PM IST
सार

Poco F5 5G को 30 हजार रुपये की कीमत में पेश किया गया है। फोन इस कीमत पर दमदार प्रोसेसर और बढ़िया कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। चलिए इसका रिव्यू देखते हैं।

विज्ञापन
Poco F5 5G Review in Hindi Check Price Design and Specifications
Poco F5 5G Review - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    2018 में, पोको ने Poco F1 के लॉन्च के साथ स्मार्टफोन बाजार को चौका दिया था। दरअसल कंपनी ने मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में टॉप परफॉरमेंस वाला फोन पेश किया था। तब से ही पोको की एफ सीरीज परफॉरमेंस का पर्याय बन गई है। हाल ही में पोको ने अपने Poco F5 5G को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को 30 हजार रुपये की कीमत में पेश किया गया है। फोन इस कीमत पर दमदार प्रोसेसर और बढ़िया कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में स्लीक डिजाइन के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। चलिए इसका रिव्यू देखते हैं।

    Poco F5 5G Review: डिजाइन 

    Poco F5 5G Review
    Poco F5 5G Review - फोटो : अमर उजाला

    Poco F5 में लेटेस्ट और एकदम नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन में फ्लैट-एज वाला लुक है और फोन स्लिम होने के साथ लाइटवेट भी है। इसमें पीछे की तरफ हल्का डिजाइन देखने मिलता है। फोन का बैक पैनल प्लास्टिक का है, लेकिन प्लास्टिक की क्वालिटी अच्छी है और यह देखने में प्रीमियम लगता है। फोन में फ्रेम एल्यूमीनियम का मिलता है। फोन के साथ कॉम्पैक्ट साइज दिया गया है, जो हाथ में ग्रिप करने में अच्छा है। डिजाइन और बिल्ड के मामले में हमें फोन पसंद आया।

    विज्ञापन

    Poco F5 5G के बटन्स और पोर्ट्स की बात करें तो इसके साथ राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स मिलते हैं। पावर बटन फिंगरप्रिंट का भी काम करता है। लेफ्ट साइड क्लीन मिलता है। फोन में नीचे की ओर चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर, सिम ट्रे और माइक्रोफोन का सपोर्ट है। वहीं ऊपर की तरफ ऑडियो जैक मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Poco F5 5G Review: डिस्प्ले और साउंड

    Poco F5 5G Review
    Poco F5 5G Review - फोटो : अमर उजाला

    Poco F5 5G में 6.67 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ (1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 93.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 1920Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट है। डिस्प्ले के साथ 100 प्रतिशत कवरेज के साथ DCI-P3 कलर गैमोट, डॉल्बी विजन और HDR10 + का भी सपोर्ट है। प्रोटेक्शन की बात करें तो डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है।

    Poco F5 5G Review: क्या ये है 30 हजार की कीमत में सबसे दमदार फोन? जानें फीचर्स से लेकर परफॉरमेंस तक सबकुछ

    ब्राइटनेस और स्क्रॉलिंग के मामले में हमें डिस्प्ले बढ़िया लगा। फोन को धूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं इसके साथ कलर कंट्रास्ट और डिमिंग भी काफी सही है। फोन के साथ हमारा वीडियो एक्सपीरियंस बढ़िया रहा। फोन डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस है। हालांकि साउंड के मामले में फोन उतना अच्छा नहीं है। इसकी साउंड क्वालिटी तो ठीक है, लेकिन यह उतना लाउड नहीं है। फोन में बैजेल्स काफी कम देखने मिलते हैं। कुल मिलाकर देखें तो डिस्प्ले के मामले में फोन हमें पसंद आया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें